WPL 2023 Final, MI vs DC: वुमेंस प्रीमियर लीग में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में किया जाएगा। ये मुकाबला हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में मैच से पहले आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के लिए खास संदेश जारी किया है।
रोहित शर्मा ने दिया ये संदेश
मुंबई इंडियंस के कप्तान कई बार फाइनल मुकाबला खेल चुके हैं और अपनी टीम को जीत भी दिला चुके हैं। ऐसे में जब मुंबई इंडियंस की महिला टीम पहली बार खिताबी मुकाबला खेल रही है तो उन्होंने टीम को मोटिवेट करने का सोचा। रोहित के स्पेशल मैसेज का वीडियो मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो में रोहित कहते हैं, ”मैं हमारी महिला टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पिछले चार हफ्तों में आप सभी जिस तरह खेलीं, मैंने वाकई उसका लुत्फ उठाया। ‘
उन्होंने आगे कहा कि-‘ अब फाइनल है और आपको हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में एक ही समय पर इंजॉय करना और माहौल का आनंद लेना महत्वपूर्ण है। यह अमेजिंग होने वाला है। हम आपको चीयर करेंगे। मैदान पर जाएं और अपना बेस्ट दें।’
सूर्यकुमार यादव ने भी दी शुभकामनाएं
कप्तान रोहित शर्मा के अलावा मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने भी हरमनप्रीत कौर की टीम को फाइनल के लिए बेस्ट ऑफ लक बोला और धमाल मचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ‘मुंबई की लड़कियां फाइनल में हैं, पूरे फॉर्म में हैं। एक परिवार के रूप में मैं आप सभी को डब्ल्यूपीएल फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं आपको चीयर करने लिए उत्सुक हूं।’
और पढ़िए – IPL 2023: ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे हरभजन सिंह, सुरेश रैना और श्रीसंत, शेयर किया इमोशनल मैसेज
WPL में अब तक ऐसा रहा मुंबई इंडियंस का सफर
मुंबई ने WPL में 9 मैच खेले हैं और उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हेली मैथ्यूज ने बनाए हैं। वह 9 मैच में 32.25 की औसत से 258 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.09 का रहा है।
मुंबई इंडियंस का स्कवॉड : हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (w), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, हीथर ग्राहम, क्लो ट्राइटन, धारा गुर्जर, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, प्रियंका बाला
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
7 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
7 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
8 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
8 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
8 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
9 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
9 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines