WPL 2023: विमेंस प्रीमियर क्रिकेट लीग 2023 के पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया है। ब्रबोर्न स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात दे दी। ये खिताबी मैच था और इसे जीतकर वह वुमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पाने वाली पहली टीम बन गई है। इस जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी खुश नजर आईं।
हम सालों से इसका इंतजार कर रहे थे- हरमनप्रीत कौर
वहीं मैच के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि -शानदार अनुभव, हम इतने सालों से इंतजार कर रहे थे। पूरे ड्रेसिंग रूम में सभी ने इसका लुत्फ उठाया। यहां हर किसी के लिए यह एक सपने जैसा लगता है। इतने सारे लोग पूछ रहे थे कि डब्ल्यूपीएल कब आएगा और वह दिन आ गया है, और हम बहुत खुश और गौरवान्वित हैं।’
और पढ़िए – WPL 2023: विजेता और उपविजेता हुई मालामाल, जानें किस खिलाड़ी को मिला कौन-सा खिताब
उन्होंने ये भी कहा कि -‘ मुझे लगता है कि लंबी बल्लेबाजी लाइन-अप होने के कारण हमें वहां जाकर एक्सप्रेस करना पड़ा। सभी ने जिस तरह से प्रदर्शन किया उससे बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि सकारात्मक बने रहना महत्वपूर्ण है, हम भाग्यशाली रहे कि टॉस हमारे पक्ष में रहा। यह हम सभी के लिए एक खास पल है, मैं लंबे समय से इंतजार कर रही थी और आज मुझे पता है कि जीतना कैसा लगता है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘उनके साथ डांस करना जीवन भर नहीं भूल पाउंगा’ क्रिस गेल ने विराट कोहली की जमकर की तारीफ
मैच का लेखा-जोखा
खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। दिल्ली से कप्तान मेग लैनिंग (35) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।जवाब में मुंबई की टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।मुंबई से अनुभवी नेट साइवर-ब्रंट ने 55 गेंदों में नाबाद 60 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंदों में 37 रन बनाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
19 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines