WPL 2023 Final, DC vs MI live: विमेंस प्रीमियर क्रिकेट लीग 2023 का फाइनल मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस खिताब मुकाबले में दिल्ली की कैपिटल्स की टीम मैग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए हैं। आखिरी 24 गेंद पर 52 रन बने।
इस खिताबी मैच में दोनों टीमें टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले लीग स्टेज में एक बार मुंबई और एक बार दिल्ली को जीत मिली।
मेग लैनिंग ने कही ये बात
मेग लैनिंग ने टॉस जीतने के बाद कहा कि ‘हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है, हम आज रात खुद को बैक कर रहे हैं। हमने अच्छा समय बिताया, कुछ दिन आराम किया। स्पिन ने यहां बड़ी भूमिका निभाई है। पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाज प्रभावी रहे हैं।
और पढ़िए – WPL Final, MI vs DC: नो बॉल थी या नहीं? विवादित फुल टॉस गेंद पर आउट हईं शैफाली वर्मा, देखें वीडियो
हरमनप्रीत कौर ने टॉस हारने पर क्या कहा?
हरमनप्रीत कौर ने कहा कि ‘हम पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे, इसलिए टॉस का हम पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। मुझे लगता है कि विकेट स्विंग करेगी, यह मुश्किल लग रहा है। हमें सकारात्मक बने रहने की जरूरत है, पिछला मैच महत्वपूर्ण था और इसके बाद हमें काफी आत्मविश्वास मिला। उनके पास अच्छी बल्लेबाजी लाइन-अप है, हमें आज रात अच्छी गेंदबाजी करने की जरूरत है। हम उसी एकादश के साथ जा रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स महिला- मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (डब्ल्यू), राधा यादव, शिखा पांडे, मिन्नू मणि
मुंबई इंडियंस महिला- यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हेले मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
58 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines