---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WPL 2023: एलिस पेरी-ऋचा घोष का तूफान, 6 ओवर में ठोक डाले 82 रन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में सबसे नीचे चल रही आरसीबी की बल्लेबाजों ने सोमवार को बड़ा धमाका किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डेवाइन जल्दी आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और ऋचा घोष ने मिलकर ऐसा तूफान मचाया कि […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में सबसे नीचे चल रही आरसीबी की बल्लेबाजों ने सोमवार को बड़ा धमाका किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डेवाइन जल्दी आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और ऋचा घोष ने मिलकर ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लास्ट 6 ओवर में 82 रन ठोक डाले।

कूट डाले ताबड़तोड़ चौके-छक्के

14 ओवर तक आरसीबी ने 3 विकेट खोकर 68 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद पेरी ने शिखा पांडे के एक ओवर में चौका-छक्का ठोक 12 रन कूट डाले। 16वें ओवर में एलिस केप्सी की पहली गेंद पर चौका, चौथी पर छक्का और छठी पर चौका ठोक ऋचा ने सनसनी मचा दी। अब बारी थी अगले ओवर की। 17 वें ओवर में पहली ही गेंद पर पेरी ने छक्का कूट डाला। इसके बाद तीसरी पर घोष ने छक्का ठोका, फिर छठी पर पेरी ने छक्का ठोक कैपिटल्स की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  IND vs AUS ODI Schedule: टेस्ट के बाद अब वनडे में कंगारुओं से भिड़ेगी रोहित की सेना, जानें कब और कहां होंगे मैच

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IND vs AUS: BCCI ने इंदौर की पिच पर लिया बड़ा फैसला, ICC को भेजा ये लैटर

घोष ने 231 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ठोके रन

18वें ओवर में पेरी ने एक छक्का कूटा तो वहीं घोष ने एक चौका और एक छक्का जड़ा। 19वें ओवर में शिखा पांडे ने अच्छी गेंदबाजी की और घोष को आउट कर दिया। 20वें ओवर में पेरी ने फिर एक छक्का ठोक अपनी टीम का स्कोर 150 रन पर पहुंचा दिया। पेरी ने 52 गेंदों में 4 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 67 रन की पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक 231 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 37 रन जड़े। अपने पहले चारों मैच हारकर वापसी करने आई आरसीबी की बल्लेबाजों की बैटिंग देख उसके फैंस खुशी से लबरेज हो गए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 13, 2023 09:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola