नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में कैपिटल्स ने मुंबई को 66 गेंद रहते 9 विकेट से धो डाला। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी DC की टीम ने महज 9 ओवर में 1 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।
शेफाली वर्मा ने की धमाकेदार ओपनिंग
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शेफाली वर्मा ने धमाकेदार ओपनिंग की। उन्होंने 15 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक 220 की स्ट्राइक रेट से 33 रन जड़े। वहीं कप्तान मैग लैनिंग ने 22 गेंदों में 32 और एलिस केप्सी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदो में 38 रन ठोक डाले। केप्सी ने 1 चौका-5 छक्के ठोक 223.53 की स्ट्राइक रेट से नाबाद रन कूट अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई।
और पढ़िए –ZIM vs NED: वनडे सीरीज से वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू करेंगे जिम्बाब्वे-नीदरलैंड, इन खिलाड़ियों की वापसी
मुंबई इंडियंस का ताज छीना
इस जीत के साथ ही Delhi Capitals ने पॉइंट्स टेबल में लंबे समय से टॉप पर काबिज मुंबई इंडियंस का ताज छीन लिया है। अब दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज कर 10 पॉइंट्स और +1.987 की नेट रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गई है। जबकि मुंबई इंडियंस 7 मैचों में से 5 में जीत दर्ज कर 10 पॉइंट्स और +1.725 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है।
और पढ़िए –IPL 2023: मैच विनर प्लेयर ने हार्दिक पांड्या को दिया झटका, नहीं खेल पाएगा शुरुआती मैच
आरसीबी और गुजरात जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर
सोमवार को दोपहर में खेले गए मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ जीत हासिल की। वॉरियर्स के जीतते ही आरसीबी और गुजरात जायंट्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। WPL फॉर्मेट के अनुसार टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर या प्लेऑफ खेला जाएगा। WPL के लीग मैचों के तहत अब सिर्फ दो मुकाबले ही बचे हैं। इसमें मंगलवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस, जबकि इसी दिन यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
यूपी वॉरियर्स को सीधे फाइनल खेलने के लिए दर्ज करनी होगी बड़ी जीत
यूपी वॉरियर्स के पास 8 पॉइंट्स हैं और उसकी नेट रन रेट माइनस में है। यदि उसे फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करना है तो डीसी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर उसे नीचे करना होगा, जबकि ये भी उम्मीद करनी होगी कि एमआई आरसीबी से हार जाए। हालांकि ये काफी मुश्किल काम होगा। यदि ऐसा न हुआ तो यूपी वॉरियर्स कम से कम एलिमिनेटर खेलेगी। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स भी टॉप पर रहने के लिए जी-जान लगा देंगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम सीधे फाइनल का रास्ता तय करती है और कौनसी दो टीमों के बीच एलिमिनेटर खेला जाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines