नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (WPL) में क्रिकेट का रोमांचक नजारा सामने आ रहा है। रविवार दोपहर डबल हेडर के तहत खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए रनों की बारिश कर दी। कैपिटल्स की ओर से ओपनिंग करने उतरीं कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने तबाही मचाई और शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले ही विकेट के लिए 162 रन ठोक डाले।
चार बल्लेबाजों ने मचाई तबाही
लैनिंग ने 43 गेंदों में 14 चौके ठोक कुल 72 रन जड़े तो वहीं शेफाली वर्मा ने 45 गेंदों में 10 चौके-4 छक्के कूट 84 रन ठोक डाले। वहीं तीसरे नंबर पर उतरीं मैरिजेन कैप ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 17 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 39 रन कूटे। चौथे नंबर पर उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों में 22 रन की नाबाद पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की चारों बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 223 रन का स्कोर बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
और पढ़िए – Shafali Verma का हाहाकार…. 31 गेंद में पूरी की फिफ्टी…ठोका खतरनाक छक्का, देखें
और पढ़िए – ‘मेरी क्या गलती है?’ सलेक्शन न होने पर स्टार गेंदबाज का छलका था दर्द
दिल्ली कैपिटल्स ने महिला टी-20 क्रिकेट में रचा इतिहास
दिल्ली कैपिटल्स ने इसी के साथ 223 रन ठोक महिला टी-20 क्रिकेट (लीग) में एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। कैपिटल्स सबसे रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई। इससे पहले ये रिकॉर्ड शनिवार को मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। उसने 207 रन बनाकर दूसरा सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड साझा किया। हालांकि कैपिटल्स ने 223 रन ठोक ये रिकॉर्ड तोड़ डाला। अब तक एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड WBBL में सिडनी सिक्सर्स के नाम दर्ज है। सिक्सर्स ने 2017 में मेलबर्न स्टार्स वुमन के खिलाफ 4 विकेट खोकर 242 रन ठोक डाले थे। ये एक वुमंस टी-20 क्रिकेट (लीग) ईनिंग में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
5 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
50 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines