WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग में आज पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेल जा रहा है। लेकिन आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। ओपनर यास्तिका भाटिया जल्दी ही पवेलियन लौट गई। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी छक्का लगाने के चक्कर में बाउंड्री पर अपना कैच दे बैठी।
दीप्ती शर्मा ने लिया हरमन का कैच
हरमनप्रीत कौर तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हो गई। हरमन ने सिमरन शेख की गेंद पर आगे निकल तेज शॉट खेला। लेकिन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रही दीप्ति शर्मा ने उनका शानदार कैच लपक लिया। जिससे हरमन को पवेलियन लौटना पड़ा। हरमन के विकेट से मुंबई का स्कोर रुक गया।
और पढ़िए – BAN vs IRE ODI: तस्कीन अहमद ने ठोक डाला कर्रा छक्का, 101 मीटर दूर जा गिरी बॉल, देखें वीडियो
https://twitter.com/wplt20/status/1637049631585746949?s=20
और पढ़िए – NZ vs SL: केन विलियमसन-हेनरी निकोलस ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
हरमन ने खेली 25 रनों की पारी
हरमनप्रीत कौर ने आते ही शानदार बल्लेबाजी शुरु की उन्होंने स्ट्राइक रोटेट करने के साथ शॉट लगाने भी शुरू कर दिए। लेकिन एक तरफ से लगातार गिरते विकेटों के चक्कर में हरमनप्रीत कौर ने तेज बल्लेबाजी शुरू की लेकिन वह 25 रनों के स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठी। हरमन ने इस दौरान 3 चौके लगाए।
मुंबई ने बनाए 127 रन
मुंबई इंडियंस ने इस मैच में निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनाए हैं। इस दौरान मुंबई की टीम ऑलआउट हो गई। खास बात यह है कि यह सीजन में मुंबई का अब तक सबसे कम स्कोर हैं। ऐसे में आज का मुकाबला जीतने के लिए मुंबई के गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
25 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines