नई दिल्ली: WPL से पहले गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका लग गया है। वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिआंड्रा डॉटिन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। डोटिन अभी चोट से उबर रही हैं। जायंट्स ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर किम गर्थ को रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया है। यानी गर्थ की बैठे बिठाए लॉटरी लग गई। जायंट्स ने नीलामी में डॉटिन को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर बोली लगाने के बाद 60 लाख रुपये में खरीदा था।
पिछले महीने अनसोल्ड रही थीं गर्थ
खास बात यह है कि गर्थ पिछले महीने नीलामी में अनसोल्ड रही थीं। नीलामी के समय वह दक्षिण अफ्रीका में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ थीं। गर्थ ने विश्व कप से पहले केवल दो वार्म-अप मैच खेले थे, जिसमें एक उनकी पूर्व टीम आयरलैंड के खिलाफ भी था। वह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया चली गई थी।
और पढ़िए – WPL 2023: सायका इशाक का जलवा, एनाबेल को जादुई बॉल से मारा बोल्ड, देखें वीडियो
उन्होंने WBBL में मेलबर्न स्टार्स के साथ तीन साल का करार भी किया है। वह जायंट्स टीम में शामिल हो गई हैं। जायंट्स शनिवार रात डब्ल्यूपीएल का पहला मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। इस टीम का नेतृत्व ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी करेंगी। मूनी विश्व कप फाइनल में 53 गेंद में नाबाद 74 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच रही थीं।
और पढ़िए – WPL 2023: पहले ही मैच में गुजरात जायंट्स को बड़ा झटका, कप्तान को लगी चोट, जानिए कब-कैसे हुआ ‘हादसा’
धमाकेदार होगा आगाज
वुमन प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत 4 मार्च से मुंबई में हो रही है। बीसीसीआई ने इसे भव्य आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले ओपनिंग समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार कियारा आडवाणी और कृति सैनन हिस्सा लेंगी। इसी के साथ जाने-माने सिंगर एपी ढिल्लों डब्ल्यूपीएल एंथम परफॉर्म करेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
55 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines