WPL 2023 Auction: इतने बजे से शुरू होगी महिला IPL का नीलामी, 409 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
Edited By Bhoopendra Rai

WPL 2023 Auction Women's Premier League Auction Live
Edited By Bhoopendra Rai

WPL 2023 Auction Women's Premier League Auction Live
WPL 2023 Auction: पुरुषों के बाद अब महिला आईपीएल खेला जाएगा। इसकी शुरुआत 2023 से हो रही है। पहला सीजन 4 मार्च से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाना है। इस सीजन के लिए महिला खिड़ियों का ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। इस नीलामी के तहत खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। WPL नीलामी की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे होगी।
13 फरवरी को होने वाली विमेंस प्रीमियर लीग के लिए कुल 409 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय प्लयेर शामिल हैं, जबकि 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। खास बात ये है कि इनमें 8 खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘किसने कहा कि आप उप-कप्तान हैं तो बच जाएंगे’?, फ्लॉप KL Rahul को लेकर आया ये बड़ा बयान
महिला आईपीएल के लिए होने वाली नीलामी में 202 खिलाड़ी कैप्ड खिलाड़ी भी शामिल हैं, जबकि 199 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। BCCI के मुताबिक ऑक्शन के लिए 1525 खिलाड़ियों ने लीग के लिए रजिस्टर कराया था। जिसके बाद 409 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 24 भारतीय प्लेयर्स ने अपना बेस प्राइज 50 लाख रखा है। इसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तान शेफाली वर्मा का नाम भी शामिल है, जबकि 13 विदेशी खिलाड़ियों ने भी अपना बेस प्राइज 50 लाख रहा है। 30 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 40 लाख है।
महिला आईपीएल के लिए होने वाले ऑक्शन में WPL टीम पांच टीमों को खिलाड़ी खरीदने के लिए 12 करोड़ रुपए का पर्स मिलेगा। इस पर्स में हर साल 1.5 करोड़ रुपए का इजाफा होने की खबर है। हालांकि पुरुष IPL के मुकाबले यह राशि बहुत कम है। मेंस IPL में एक टीम के पास 95 करोड़ रुपए का पर्स रहता है।
और पढ़िए –IND vs AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया टीम में खुशी की लहर, दिल्ली टेस्ट में खेलेगा ये खतरनाक बॉलर
महिला आईपीएल में शामिल होने वाली हर एक फ्रेंचाइजी अधिकतम 18 खिलाड़ी और न्यूनतम 15 खिलाड़ी खरीद सकती है। नीलामी में 30 विदेशी खिलाड़ियों के साथ अधिकतम 90 खिलाड़ियों के बिकने की संभावना है।
यूपी वारियर्स (कैप्री ग्लोबल्स)
गुजरात जायंट्स (अडानी ग्रुप)
मुंबई इंडियंस
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: