WPL 2023 Auction: वुमेंस इंडियन पीमियर लीग 2023 के लिए आज मुंबई में ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। इस ऑक्शन के लिए 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है जिनमें से अधिकतक 90 खिलाड़ियों को टीम अपने स्कवॉड में शामिल करेगी। इस निलामी में दुनियाभर की कई दिग्गज महिला क्रिकेटर्स भाग ले रही हैं जिनपर सभी फ्रेंचाइज जमकर पैसों की बरसात कर सकती है। ऐसे में हम आपकों 5 ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे हैं जो कि सबसे महंगे बिक सकते हैं।
एलिसा हीली
ऑस्ट्रेलिया की सबसे होनहार प्लेयर एलिसा हीली को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी पूर जोर कोशिश करने वाले हैं। विश्व क्रिकेट में हीली का प्रदर्शन शानदार है और वे कप्तानी भी बेहतर तरीके से कर सकती हैं ऐसे में हर टीम उन्हें जरूर लेना चाहेगी।
और पढ़िए –‘डुप्लीकेट और असली में अंतर होता है’…Kaif ने कर दी मौज, जमकर लिए ऑस्ट्रेलिया के मजे
हरमनप्रीत कौर
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इन दिनों खतरनाक फॉर्म में है ऐसे में उन्हें हर टीम खरीदना चाहेगी। हरमनप्रीत ना सिर्फ अच्छी बल्लेबाज है बल्कि इसके साथ ही उनकी नेतृत्व करने की क्षमता भी बेहद ही खास है।
जेमिमा रॉड्रिक्स
भारतीय टीम की धाकड़ बल्लेबाज जेमिमा इन दिनों खतरनाक फॉर्म में है उनके टी20 में बैटिंग एवरेज भी लगातार बढ़ता जा रहा है इसीलिए उन पर सभी टीमों की निगाहें होगी। जेमिमा ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ था जो कि बेहद शानदार था।
शेफाली वर्मा
भारतीय महिला क्रिकेट की सहवाग को ऑक्शन में मोटी रकम मिलने की उम्मीद है। हाल ही में उनकी कप्तानी में भारतीय अंडर 19 महिला टीम को पहला अंडर-19 महिला विश्व कप ख़िताब हासिल किया था और वे कप्तान के रुप में भी टूर्नामेंट खेल सकती है ऐसे में टीमें उन पर बोली लगा सकती है।
और पढ़िए –Ind vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैच में हुई बड़ी चूक, एक गेंद से पलट सकता था मैच
सूजी बेट्स
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सुजी बेट्स को भी महिला आईपीएल नीलामी के दौरान काफी खरीदार मिलने की संभावना है। 35 वर्षीय इस महिला के पास टी20आई प्रारूप में बहुत विशेषज्ञता है क्योंकि वह महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय टी20ई रनों में रन-स्कोरिंग चार्ट पर टॉप पर हैं। 139 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 29.2 के औसत और 109.3 के स्ट्राइक रेट से 3683 रन बनाकर बेट्स तालिका में शीर्ष पर हैं। उनका बीबीएल में भी बेहतरीन रिकॉर्ड है।
WIPL 2023: ये पांच टीमें लेगी भाग
-यूपी वारियर्स (कैप्री ग्लोबल्स)
-गुजरात जायंट्स (अडानी ग्रुप)
-मुंबई इंडियंस
-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
-दिल्ली कैपिटल्स
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines