World Test Championship Final 2023: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर साउथ अफ्रीका को फॉलो ऑन दिया। जिसके बाद अंत में ये मैच ड्रॉ हो गया। इस मैच के ड्रॉ होने पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के फाइनल की रेस और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है और भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए कुछ खास करना होगा।
World Test Championship Final 2023: भारत को करना होगा ये काम
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के आखिरी मैच ड्रॉ होने के बाद ऑस्ट्रेलिया अभी भी 75.56 पर्सेंट के साथ टॉप पर है। उसका चयन लगभग कंफर्म है हालांकि ये मैच हारकर वह इस पर मुहर नहीं लगा पाई है। वहीं इस टेबल में दूसरे नंबर पर अभी भी भारतीय टीम मौजूद है। भारत के 58.93 प्रतिशत अंक है। अब भारत को फाइनल में पहुंचना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया को 3-1 या फिर उससे ज्यादा के अंतर से हराना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी इसमें 5 मैच खेले जाएंगे।
श्रीलंका कर सकती है खेल, अफ्रीका दूसरों पर निर्भर
वर्ल्ड कप पाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम मौजूद है और उसके पास भी इस फाइनल तक पहुंचने का सुनहरा मौका है। इसके लिए श्रीलंका को बड़ा उलटफेर करते हुए मार्च 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दोनों टेस्ट मैच को जीतना होगा। अगर श्रीलंका इस सीरीज में क्लीन स्वीप कर देती है और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से नहीं हराती है तो वह ऑस्ट्रेलिया के साथ फाइनल खेलेगी।
वहीं इस ड्रॉ के चलते और सीरीज हारने के बाद साउथ अफ्रीका के चांस कम नजर आ रहे हैं। अफ्रीका को फाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज को 2-0 से हराना होगा। इसके बाद भी अफ्रीका चाहेगी की श्रीलंका एक मैच हार जाए वहीं भारत भी ऑस्ट्रेलिया के सामने ज्यादा बड़े अंतर से ना जीते। अगर ऐसा होता है तो अफ्रीका क्वालिफाई कर सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines