WTC Point Table Update : साउथ अफ्रीका इस समय दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। जहां पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड ने 281 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड ने लंबी छलांग लगाई है और पहले पायदान पर पहुंच गया है। वहीं न्यूजीलैंड की जीत के बाद भारत को टॉप 2 से बाहर होना पड़ा। दरअसल न्यूजीलैंड दौरे पर गई साउथ अफ्रीका का पहला टेस्ट मैच माउंट मॉन्गनुई स्टेडियम में खेला गया था।
इस मैच में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 529 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम को चौथी पारी में सिर्फ 247 पर ढेर हो गया। इस बड़ी जीत के बाद न्यूजीलैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के पॉइंट्स टेबल में तगड़ा फायदा हुआ है।
न्यूजीलैंड टॉप पर पहुंचा
साउथ अफ्रीका को 281 रनों से हराने के बाद न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड का इस समय 66.66 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 55 पॉइंट्स प्रतिशत के बाद दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 में जीत प्राप्त की हैं। वहीं भारत 6 मुकबालों में से 3 में जीत दर्ज करने के बाद 52.77 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: बीसीसीआई का बड़ा ऐलान, तीसरे टेस्ट से पहले राजकोट स्टेडियम का बदल जाएगा नाम
साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड दौरे पर गई साउथ अफ्रीका टीम में लगभग सभी खिलाड़ी अनुभवहीन है। उसके स्टार बल्लेबाज इस समस साउथ अफ्रीका में खेली जा रही SA टी20 लीग में भाग ले रहे हैं। जिसकी वजह से साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के कठिन दौरे के लिए यह टीम भेजनी पड़ी। साउथ अफ्रीका ने जब इस टीम का ऐलान किया था। उस समय सेलेक्टर्स को काफी आलोचनाओं का सामना करना बड़ा था। बाद में एक अधिकारी ने बताया था कि अगर हम अपने सभी स्टार खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड दौरे पर भेज देंगे तो SA टी20 लीग को कौन ही देखने आएगा। जिसके बाद उन्हें अपनी यह टीम न्यूजीलैंड दौरे पर भेजनी पड़ी थी।
ऐसा रहा मैच का हाल
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच माउंट मॉन्गनुई स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में रचिन रविंद्र के दोहरे शतक और केन विलियमसन के शतक की मदद से 511 रन बनाए थे। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका पहली पारी में सिर्फ 162 पर ऑलआउट हो गया। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन ने एक और शतक जड़ दिया था और साउथ अफ्रीका को 529 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया। हालांकि साउथ अफ्रीका 529 रनों के जवाब में सिर्फ 247 रन ही बना सकी और पहले टेस्ट में 281 रन से हार झेलनी पड़ी।
ये भी पढ़े- U19 WC 2024: 11 फरवरी को विश्व कप फाइनल खेलेगा भारत, जानें कहां Free में देख सकते हैं Live
तीसरे टेस्ट में भारत के पास टॉप पर आने का मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच राजकोट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर भारत तीसरा टेस्ट मैच जीत जाता है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 पॉइंट्स टेबल में टॉप टॉप 2 में आ जाएगा। और इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को अपना दूसरा पायदान गंवाना पड़ेगा। भारत के शुरुआती दो मुकाबलों की बात करें तो पहला टेस्ट इंग्लैंड के नाम रहा था। फिर उसके बाद भारत ने दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी।
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
3 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines