World Cup 2023: भारत में पांच अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वनडे विश्वकप के शेड्यूल में फिर बदलाव हो सकता है। क्योंकि हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पत्र लिखा है। जिसमें HPA ने लगातार दो मैच कराने में मुश्किल की बात कही है। बता दें कि इस स्टेडियम में विश्वकप के दो मैच लगातार 9 और 10 अक्टूबर को होने हैं।
HCA ने मांगा समय
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर सुरक्षा का हवाला देते हुए बताया कि लगातार दो दिनों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करना मुश्किल हैं। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तारीखों में बदलाव किया जाए, ताकि मैचों के लिए समय मिल सके। क्योंकि हैदराबाद पुलिस ने भी लगातार दो मैचों में सुरक्षा देने पर चिंता जताई है।
बता दें कि हैदराबाद में उप्पल के राजीव गांधी स्टेडियम 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड का मुकाबला होना है। जबकि उसके अगले ही दिन 10 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा। ऐसे में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। जिसके चलते ही एचसीए ने बीसीसीआई को पत्र लिखा है।
हैदराबाद में होने हैं तीन मैच
विश्वकप में हैदराबाद को तीन मैचों की मेजबानी मिली है। जिसमें पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। इसके बाद बाकि के दो मैच 9 और 10 अक्टूबर को होने हैं। खास बात यह भी है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को मैच होगा। ऐसे में पाक टीम ने भी समय की मांग की है। जिससे एक बार फिर विश्वकप के शेड्यूल में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं।
पहले भी हो चुका है बदलाव
खास बात यह है कि विश्वकप के शेड्यूल में पहले भी एक बार बदलाव हो चुका है। आईसीसी ने विश्वकप के 9 मैचों की तारीखों में बदलाव किया था। जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख भी 15 अक्टूबर की जगह 14 अक्टूबर कर दी गई है। यह बदलाव भी सुरक्षा के लिहाज से किया गया है।
ये भी देखें: इन दिन होगा Asia Cup के लिए Team India का ऐलान! ‘दिग्गज’ को ‘वापस’ बुलाएगा कप्तान! World Cup
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
6 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
39 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines