SL vs WI: वनडे विश्वकप 2023 से पहले जिम्बाब्वे में क्वालीफायर्स खेले जा रहे हैं। सुपर-6 के तहत 7 जुलाई यानी आज श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच मुकाबला चल रहा है। श्रींलका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। कप्तान दशुन शनाका के इस फैसले पर स्पिनर महेश तीक्षणा खरे उतरे और उन्होंने वेस्टइंडीज के टॉप 3 बल्लेबाजों को सस्ते में पवेलियन लौटा दिया है।
महेश तीक्षणा की फिरकी में फंसी वेस्टइंडीज
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मुकाबले में तीक्षणा ने फिरकी का कमाल दिखाया और कप्तान शाई होप समेत ब्रेंडन किंग और शमराह ब्रूक्स को फंसा लिया। किंग 10, ब्रूक्स 2 जबक कप्तान शाई होप 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक महेश तीक्षणा 5 ओवर डाल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 17 रन देकर 3 बड़े विकेट निकाले और वेस्टइंडीज टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है।
वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है वेस्टइंडीज
क्वालीफायर्स मुकाबले में वेस्टइंडीज का अब तक प्रदर्शन बुरी तरह रहा है। वह वनडे विश्वकप के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाई। वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआत 4 मैचों में से सिर्फ 1 जीता, जबकि 3 में उसे करारी हार मिली। आज वह अपना पांचवा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका- पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, सहान अराचिगे, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना
वेस्टइंडीज- ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, रोस्टन चेज़, केविन सिंक्लेयर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
38 mins agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
1 hr agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
1 hr agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
2 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
2 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
3 hrs agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines