---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup Qualifier: सुपर-6 के बीच श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, तूफानी गेंदबाज लौटा देश

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे में चल रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में सुपर 6 स्टेज के दौरान श्रीलंका को बड़ा झटका लग गया है। श्रीलंका को शेष मैचों के लिए अपनी टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अनुभवी तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा टूर्नामेंट से पहले लगी कंधे की चोट से उबरने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे में चल रहे आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में सुपर 6 स्टेज के दौरान श्रीलंका को बड़ा झटका लग गया है। श्रीलंका को शेष मैचों के लिए अपनी टीम में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अनुभवी तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा टूर्नामेंट से पहले लगी कंधे की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं। वह रीहैब के लिए स्वदेश लौटेंगे। सुपर सिक्स चरण के शेष भाग के लिए दिलशान मदुशंका चमीरा की जगह टीम में शामिल होंगे।

श्रीलंका ने की पुष्टि

श्रीलंका के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट कर कहा- “दुष्मंथा चमीरा अभी भी मांसपेशी की चोट से उबर रहे हैं। उन्हें ये चोट क्वालीफायर के ग्रुप चरण में श्रीलंका के पहले गेम से पहले अभ्यास करते समय लगी थी। इसके बाद गेंदबाज सुपर सिक्स राउंड गेम्स के लिए भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।”

---विज्ञापन---

चमीरा ने चटकाए हैं 50 विकेट 

चमीरा ने श्रीलंका के लिए 50 एकदिवसीय विकेट लिए हैं और हाल ही व्हाइट बॉल क्रिकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 31 साल के खिलाड़ी को मूल टीम में नामित किया गया था, लेकिन उन्होंने किसी भी अभ्यास मैच में गेंदबाजी नहीं की। श्रीलंका के पहले चार मैचों में उन्हें इस उम्मीद में टीम से बाहर रखा गया कि वह समय पर ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

---विज्ञापन---

मदुशंका ने सिर्फ 2 वनडे खेले हैं 

उनके स्थान पर आए मदुशंका ने अपने शुरुआती अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक सिर्फ दो एकदिवसीय मैच खेले हैं, लेकिन वह श्रीलंका टीम में एक अतिरिक्त बाएं हाथ का विकल्प लेकर आए हैं। क्वालीफायर में श्रीलंका शीर्ष क्रम की टीम है। ग्रुप स्टेज में लगातार चार जीत के साथ वह अपनी उम्मीदों पर कायम है।

श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान और विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, चैरिथ असलांका, धनंजया डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना , दुशान हेमंथा, दिलशान मदुशंका

First published on: Jun 29, 2023 11:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola