World Cup Qualifier 2023: वनडे विश्वकप 2023 के लिए 10 टीमों फाइनल हो गई हैं। 8 टीमों से सीधा क्वालीफाई किया था, जबकि श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम ने क्वालीफायर्स में शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉप 10 में एंट्री मारी और विश्वकप का टिकट पक्का किया है। आईसीसी ने जिम्बाब्वे में खेले गए क्वालीफायर्स समाप्त होने के बाद टीम ऑफ द टूर्नामेंट की घोषणा की है, जिसमें श्रीलंका और नीदरलैंड के 3-3 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है।
विश्व कप क्वालीफायर 2023 की ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में श्रीलंका के पथुम निसांका और नीदरलैंड के विक्रमजीत सिंह सलामी बल्लेबाज के रूप में चुने गए हैं। इन दोनों ने कमाल की बैटिंग की और अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। निशांका ने कुल 417 रन बनाए हैं। वहीं विक्रमजीत सिंह ने 326 रन बनाए और 6 विकेट निकाले।
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2023 टूर्नामेंट की टीम
1. पथुम निसांका (श्रीलंका) 69.50 की एवरेज और 417 रन
2. विक्रमजीत सिंह (नीदरलैंड) 40.75 की औसत से 326 रन और छह विकेट
3. ब्रैंडन मैकमुलेन (स्कॉटलैंड) 52.00 की औसत से 364 रन और 13 विकेट
4. सीन विलियम्स (जिम्बाब्वे) 100.00 की औसत से 600 रन और तीन विकेट
5. बास डी लीडे (नीदरलैंड्स) 47.50 की औसत से 285 रन और 15 विकेट
6. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) 65.00 की औसत से 325 रन और 9 विकेट
7. स्कॉट एडवर्ड्स (नीदरलैंड्स) 62.80 की औसत से 314 रन
8. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका) 22 विकेट
9. महेश थीक्षाना (श्रीलंका) 21 विकेट
10. क्रिस सोले (स्कॉटलैंड)11 विकेट
11. रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे) 14 विकेट
मेजबान जिम्बाब्वे के 3 खिलाड़ियों को भी जगह मिली
विश्व कप क्वालीफायर 2023 में जिम्बाब्वे वनडे विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ में जिम्बाब्वे के 3 खिलाड़ियों सीन विलियम्स, सिकंदर रजा और रिचर्ड नगारवा ने जगह बनाई है। विलियम्स ने 600 रन बनाए और 3 विकेट भी निकाले। वहीं रिचर्ड नगारवा ने 14 विकेट चटकाए। वहीं सिकंदर रजा ने 65 की औसत से 325 रन बनाए और 9 विकेट निकाले।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines