World Cup: भारत में पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्वकप के लिए पाकिस्तान ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान ने वनडे विश्वकप के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने एक कार्यक्रम में इस जर्सी को लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इस जर्सी पर इंडिया लिखा हुआ है।
इंडिया में हो रहा है विश्वकप
दरअसल, इस बार वनडे विश्वकप का आयोजन भारत में हो रहा है। ऐसे में सभी देशों की जर्सी पर इंडिया का नाम लिखा जाएगा। जिसके चलते पाकिस्तान की नई जर्सी पर भी INDIA लिखा गया है। खास बात यह है कि एशिया कप का आयोजन इस बार पाकिस्तान में हो रहा है, ऐसे में इंडिया की एशिया कप वाली जर्सी पर भी पाकिस्तान का नाम लिखा गया है।
नीदरलैंड्स के साथ होगा पहला मुकाबला
पाकिस्तान अपने विश्वकप आयोजन की शुरुआत 6 अक्टूबर से करेगी। पाकिस्तान का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 10 अक्टूबर को श्रीलंका से भिड़ेगी और फिर उसके बाद 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। जिस पर सबकी नजरें होगी।
वहीं विश्वकप से पहले पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी कर रहा है। जहां पाक का पहला मुकाबला नेपाल के साथ होगा। पाकिस्तान ने हाल ही में वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को हराया है। जिसके बाद वनडे में पाक टीम नंबर की पॉजिशन पर पहुंच गई है।
ये भी देखें: WC 2023 की ओपनिंग सेरेमनी BCCI दिखाएगी ताकत, यादगार Event में Bollywood, Hollywood का तड़का
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines