World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में अब एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप 2023 के लिए अपनी ड्रीम टीम के टॉप 5 खिलाड़ियों का खुलासा किया है। उन्होंने जिन 5 प्लेयर्स को सिलेक्ट किया है, उसमें भारत के 3 जबकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का 1-1 खिलाड़ी शामिल है।
सहवाग ने चुने ड्रीम टीम के 5 खिलाड़ी
- रोहित शर्मा
- विराट कोहली
- जसप्रीत बुमराह
- डेविड वॉर्नर
- ग्लेन फिलिप्स
वॉर्नर और फिलिप्स को जगह
वीरेंद्र सहवाग ने अपनी ड्रीम वनडे इलेवन के पहले 5 खिलाड़ियों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर और न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का नाम भी शामिल है। वॉर्नर के पास लंबा अनुभव है, जबकि फिलिप्स इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
जब भी यह खिलाड़ी चलेंगे उनकी टीम मैच जीतेगी
रोहित शर्मा ने पिछले विश्व कप 2019 में 5 शतकों के साथ 648 रन बनाए थे। जबकि विराट कोहली के आंकड़े उनकी महानता की गवाही देते हैं। वह वनडे में 46 शतक लगा चुके हैं। सहवाग ने इन पांचों खिलाड़ियों को लेकर कहा ये सभी प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं, जो वनडे क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। ये सभी अपने कंधों पर मैच जिता सकते हैं। जब भी यह खिलाड़ी चलेंगे उनकी टीम मैच जीतेगी।
वनडे विश्व कप 2023 अक्टूबर में शुरू होगा
भारतीय सरजमीं पर 5 अक्टूबर से वनडे विश्व कप शुरू होने वाला है। जिसमें भारत-पाकिस्तान समेत कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। विश्व कप का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाना है। भारतीय टीम मेजबान होने के चलते जीत का प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines