World Cup 2023: 5 अक्टूबर से भारत में होने वाला वनडे विश्वकप 2023 धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। टीम इंडिया के लिए सामने चौथे नंबर कौन सा खिलाड़ी खेलेगा? ये सवाल अभी भी कायम है। 2019 के बाद चौथे नंबर पर करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को आजमाया जा चुका है, लेकिन कोई भी खिलाड़ी जगह पक्की नहीं कर पाया। अब इस पोजिशन के लिए एक अनजान नाम सामने आया है, जिसका एक नहीं बल्कि तीन-तीन दिग्गजों ने नाम लिया है।
ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा हैं। उन्होंने शुरुआती 3 टी20 मैचों में कमाल की बैटिंग की और 39, 51, 49 रनों की पारी खेलकर वनडे टीम के लिए अपना दावा मजबूत किया है। चूकि चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर की जगह पक्की मानी जा रही थी, लेकिन एशिया कप तक उनका फिट होना संभव नहीं दिख रहा।
इन 3 दिग्गजों ने सुझाया नाम
तीन दिग्गज रविचंद्रन अश्विन, वसीम जाफर और एमएके प्रसाद का मानना है कि तिलक वर्मा चौथे नंबर पर फिट बैठ सकते हैं। तिलक को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने राष्ट्रीय चयनकर्ता और टीम प्रबंधन से अपील की है कि वे इस युवा प्रतिभा पर भरोसा करें और बाएं हाथ के बल्लेबाज को वर्ल्ड कप टीम में शामिल करें, क्योंकि वह मध्य क्रम में भारत की मुश्किलों को दूर कर सकते हैं।
अय्यर की फिटनेस पर करेगा डिपेंड
दरअसल, एशिया कप नजदीक है। ऐसे में अटकलें हैं कि अगर श्रेयस अय्यर एशिया कप (Shreyas Iyer) से पहले पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते तो अजित अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति वर्मा को एशियाई खेलों की टीम से हटाकर 30 अगस्त से शुरू हो रहे महाद्वीपीय क्रिकेट टूर्नामेंट एशिया कप में तिलक को खिलाकर उन्हें विश्वकप के लिए तैयार कर सकती है। में खिलाकर उन्हें विश्व कप के लिए तैयार कर सकती है.
अश्विन ने बताई ये वजह
आर अश्विन ने तिलक का समर्थन करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, वर्ल्ड कप को लेकर तिलक की दावेदारी मजबूत है। हमारे पास अगर पर्याप्त बैकअप नहीं हुए तो क्या वे (चयनकर्ता) विकल्प के रूप में तिलक वर्मा के नाम पर विचार करेंगे? क्योंकि संजू ने एकदिवसीय मैचों में बढ़िया प्रदर्शन किया, लेकिन तलिक के साथ रोमांचक चीज ये है कि वह बाएं हाथ के बैटर हैं। टीम इंडिया में बाएं हाथ के बल्लेबाज की कमी है, टॉप 7 में जडेजा को छोड़कर कोई दूसरा लेफ्टी बल्लेबाज नहीं है।
मैं तिलक वर्मा पर दांव लगाऊंगा
अश्विन के अलावा वसीम जाफर ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से बातचीत में कहा ‘फैसला करने का समय आ गया है, क्योंकि विश्व कप शुरू होने से पहले सिर्फ नौ मैच बचे हैं। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी को 15 से 20 मैच मिलें आदर्श स्थिति में हम चाहते कि खिलाड़ी को 15 से 20 मैच मिलें। अगर आप किसी खिलाड़ी को परखना चाहते हो तो तिलक वर्मा क्यों नहीं? जो भी खिलाड़ी खेलेगा वह पर्याप्त रूप से तैयार नहीं होगा, तो फिर तिलक वर्मा क्यों नहीं। मैं उस पर दांव लगाऊंगा’।
एमएसके प्रसाद ने भी जताई सहमति
टीम इंडिया की चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने भी तिलक वर्मा के नाम का समर्थन किया। उन्हें विश्वकप के लिए अंतिम 15 में वर्मा की मौजूदगी में कोई समस्या नहीं है। बशर्ते अय्यर टीम में जगह न बनाए पाएं। प्रसाद ने पीटीआई से कहा ‘हैदराबाद के लिए तिलक लिस्ट ए रिकॉर्ड देखिए, उसने 25 लिस्ट ए मैचों में 55 (56.18) से अधिक औसत के साथ रन बनाए हैं। इस दौरान उसने 5 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। इसका मतलब है कि कम से कम 50 प्रतिशत बार वह अर्धशतक को शतक में बदल रहा है। उसका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक है।’
ये भी पढ़ें: ‘ये सारी मेहनत सिर्फ उसी के लिए है’, 244 रन बनाने वाले Prithvi Shaw का ये बयान भारतीय फैंस का दिल जीत लेगा
शानदार फॉर्म में हैं तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने आईपीएल 2022 और आईपीएल 2023 में कमाल की बैटिंग की थी। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन के बाद उन्होंने टीम इंडिया में धमाकेदार एंट्री मारी है। वेस्टइंडीद दौर पर तिलक ने टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू किया। उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में 39, 50 और नाबाद 49 रन की पारियों के दौरान प्रभावित किया है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
38 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines