World Cup 2023, Team India Semifinal Date Change: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले आठों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अंतिम-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। अब अंतिम बचे हुए दो स्थानों के लिए रेस में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच प्रमुख रेस है। अब इसी बीच एक बड़ा झोल नजर आने लगा है। वो दरअसल यह है कि टीम इंडिया के सेमीफाइनल मुकाबले की तारीख बदल सकती है।
बदल जाएगी सेमीफाइनल की तारीख
अगर तय शेड्यूल पर नजर डालें तो लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टॉप पोजीशन पर अपनी बादशाहत बरकरार कर ली है। ऐसे में अब सवाल यह है कि कौन चौथे स्थान पर रहेगा जिसका भारत से सेमीफाइनल में सामना होगा। इसमें एक पेंच यह फंस रहा है कि अगर पाकिस्तान चौथी टीम हुई तो सेमीफाइनल की तारीख बदल जाएगी। इसके पीछे का कारण जानने के लिए फैंस बेहद उत्सुक होंगे।
यह भी पढ़ें:- Time Out Controversy: सौरव गांगुली के साथ भी 16 साल पहले हुआ था ऐसा, 6 मिनट लेट होकर भी कैसे बच गए थे दादा?
पाकिस्तान बना कारण
आपको बता दें कि आईसीसी द्वारा जब वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया गया था। उसक वक्त आईसीसी और बीसीसीआई का संयुक्त निर्णय था कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा तो उसका सेमीफाइनल किसी भी कंडीशन में कोलकाता में ही होगा। यानी अगर पाकिस्तान चौथे नंबर पर रहा तो भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में नहीं बल्कि 16 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में होगा। वहीं अगर पाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहता है तो सेमीफाइनल तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार पहला सेमीफाइनल (नंबर 1 और 4) 15 नवंबर को मुंबई में होना है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल (नंबर 2 और 3) 16 नवंबर को कोलकाता में होना है।
यह भी पढ़ें:- Explainer: क्या होता है ‘Time Out’? पहली बार क्रिकेट में ऐसे आउट हुआ खिलाड़ी; जानें ICC का पूरा नियम
क्या है तारीख बदलने का कारण?
अब अगर तारीख बदलने की बात करें तो इसका कारण बताया जा रहा है 2008 का मुंबई हमला। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेटिंग रिश्ते प्रभावित हुए थे। दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते प्रभावित होने के कारण तब से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। इस हमले में पाकिस्तान से आए अजमल कसाब और उसके साथी जिम्मेदार थे। इसलिए वर्ल्ड कप में भी ऐसा फैसला लिया गया कि अगर पाकिस्तानी टीम मुंबई में खेली तो किसी विवाद से बचने के लिए ऐसा किया गया है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines