World Cup 2023: ...तो बदल जाएगी टीम इंडिया के Semifinal मैच की तारीख, क्यों पाकिस्तान बना इसके पीछे का कारण

WC 2023, Team India Semifinal Date Change: भारतीय टीम लीग स्टेज के अंत तक अब टॉप पोजीशन पर ही रहेगी। लेकिन सेमीफाइनल की तारीख में बदलाव हो सकता है।

World Cup 2023 Team India Semifinal Date May Change Is Pakistan Reaches Semis Know Full Reason

World Cup 2023 Team India Semifinal Date May Change Is Pakistan Reaches Semis Know Full Reason (Image Credit- Twitter, Edited by- News24)

World Cup 2023, Team India Semifinal Date Change: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले आठों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अंतिम-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। अब अंतिम बचे हुए दो स्थानों के लिए रेस में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच प्रमुख रेस है। अब इसी बीच एक बड़ा झोल नजर आने लगा है। वो दरअसल यह है कि टीम इंडिया के सेमीफाइनल मुकाबले की तारीख बदल सकती है।

विज्ञापन

बदल जाएगी सेमीफाइनल की तारीख

अगर तय शेड्यूल पर नजर डालें तो लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टॉप पोजीशन पर अपनी बादशाहत बरकरार कर ली है। ऐसे में अब सवाल यह है कि कौन चौथे स्थान पर रहेगा जिसका भारत से सेमीफाइनल में सामना होगा। इसमें एक पेंच यह फंस रहा है कि अगर पाकिस्तान चौथी टीम हुई तो सेमीफाइनल की तारीख बदल जाएगी। इसके पीछे का कारण जानने के लिए फैंस बेहद उत्सुक होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान बना कारण

आपको बता दें कि आईसीसी द्वारा जब वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया गया था। उसक वक्त आईसीसी और बीसीसीआई का संयुक्त निर्णय था कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा तो उसका सेमीफाइनल किसी भी कंडीशन में कोलकाता में ही होगा। यानी अगर पाकिस्तान चौथे नंबर पर रहा तो भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई में नहीं बल्कि 16 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में होगा। वहीं अगर पाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहता है तो सेमीफाइनल तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार पहला सेमीफाइनल (नंबर 1 और 4) 15 नवंबर को मुंबई में होना है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल (नंबर 2 और 3) 16 नवंबर को कोलकाता में होना है।

विज्ञापन

क्या है तारीख बदलने का कारण?

अब अगर तारीख बदलने की बात करें तो इसका कारण बताया जा रहा है 2008 का मुंबई हमला। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेटिंग रिश्ते प्रभावित हुए थे। दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय रिश्ते प्रभावित होने के कारण तब से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। इस हमले में पाकिस्तान से आए अजमल कसाब और उसके साथी जिम्मेदार थे।  इसलिए वर्ल्ड कप में भी ऐसा फैसला लिया गया कि अगर पाकिस्तानी टीम मुंबई में खेली तो किसी विवाद से बचने के लिए ऐसा किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ