World Cup 2023: वनडे विश्वकप में करीब 3 महीने का वक्त बचा है। भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तैयारियों में जुटी है। विश्वकप की तैयारियों को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा अगर बेहतर तैयारी के लिए टीम पूरी कोशिश में जुटी है। हालांकि विश्वकप एक या दो दिन में नहीं जीत सकते, इसके लिए पूरे महीने हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी।
रोहित शर्मा ने विश्वकप की तैयारियों पर कहा ‘मैं 2015 और 2019 में खेले गए वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा था। दोनों बार मुझे खेलकर अच्छा लगा। हम सेमीफाइनल तक गए। हम वहां अच्छा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से हम फाइनल में जीत नहीं पाए। हालांकि इस बार हम अपने घर में वापस आ गए हैं तो उम्मीद है कि हम चीजों को बेहतर कर सकते हैं। हालांकि अभी भी काफी लंबा सफर तय करना है।
हम बेहतर तैयारी के लिए पूरी कोशिश कर रहे
रोहित शर्मा ने आगे कहा कि ‘आपको पता है कि सिर्फ एक या दो दिन में आप वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते हैं। इसके लिए पूरे एक-डेढ़ महीने अच्छा खेलना होगा और निरंतरता दिखानी होगी। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हमारी तैयारी वर्ल्ड कप के लिए बेहतर हो।’
टीम इंडिया के सामने ये समस्याएं
दरअसल, वनडे विश्वकप 2023 की मेजबानी भारत के पास है। टीम इंडिया के पास घर में 201 का इतिहास दोहराने का बढ़िया मौका है। हालांकि खिलाड़ियों की चोट ने टीम की परेशानी बढ़ा सकती है। श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह पिछले लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। जबकि वर्तमान टीम में शामिल कई खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
27 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines