World Cup 2023: टीम इंडिया का टिकट टू सेमीफाइनल कंफर्म! Points Table में भी टॉप पर पहुंचा भारत

World Cup 2023, Points Table Ticket to Semifinal: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। भारत एकमात्र अजेय टीम है।

World Cup 2023 Team India Ticket To Semifinal Almost Confirmed Sixth Consecutive Win England Almost Out Of Race

World Cup 2023 Team India Ticket to Semifinal

World Cup 2023, Points Table: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में सबसे बड़ी चुनौती मानी जाने वाली न्यूजीलैंड की टीम को हराकर पंजा पूरा किया है। भारत की यह पांचवीं लगातार जीत थी। वहीं अब टीम इंडिया टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम बन गई है जो अभी तक अजेय है। पॉइंट्स टेबल में भी टीम इंडिया 10 अंक के साथ टॉप पर आ गई है। लेकिन अब सवाल यह है कि क्या टीम इंडिया का टिकट टू सेमीफाइनल भी अब कंफर्म हो गया है। इस पर कुछ समीकरण जानना जरूरी है।

विज्ञापन

टीम इंडिया का सेमीफाइनल खेलना तय!

अब अगर समीकरण की बात करें तो राउंड रॉबिन फॉर्मेट में हर टीम को 9-9 लीग मैच खेलने हैं। टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। ऐसे में कम से कम 6 मैच जीतना जरूरी है। वहीं अगर कोई टीम 7 मैच जीतती है तो उसका टिकट टू सेमीफाइनल कंफर्म हो जाएगा। भारत के अब चार मैच इंग्लैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड से बाकी हैं। यानी इस फॉर्म के साथ भारत नीदरलैंड और श्रीलंका को आसानी से हरा सकता है। इस समीकरण से टीम इंडिया का टिकट टू सेमीफाइनल कंफर्म मान सकते हैं। भारत का अगला मैच अब 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के साथ होगा। फिर 2 नवंबर को श्रीलंका, 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका और 12 नवंबर को नीदरलैंड के साथ टीम इंडिया भिड़ेगी।

विज्ञापन

क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?

अगर पॉइंट्स टेबल का हाल जान लें तो भारत अब पांच जीत के साथ 10 अंक लेकर टॉप पर आ गया है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम जिसे आज पहली हार मिली वो चार जीत के साथ 8 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। चार में से तीन मैच जीतने वाली साउथ अफ्रीका 6 अंक लेकर तीसरे स्थान पर जरूर है। लेकिन नेट रनरेट में अफ्रीका सभी से आगे है। चौथे नंबर पर है ऑस्ट्रेलियाई टीम जिसने दो जीत के साथ 4 अंक जुटाए हैं। यह हैं टॉप चार टीमें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब नीचे की क्या स्थिति है उसकी बात करें तो पाकिस्तान के भी ऑस्ट्रेलिया के बराबर चार अंक हैं लेकिन कम नेट रनरेट के कारण वो पांचवें स्थान पर है। बांग्लादेश, नीदरलैंड और श्रीलंका क्रमश: छठे, सातवें और आठवें स्थान पर हैं। सभी के 2-2 अंक हैं। डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड का बुरा हाल है और वो 4 में से तीन मैच हारकर 2 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर उलटफेर किया था लेकिन बाकी तीन मैच वो हारी है। ऐसे में अफगान भी 2 अंक के साथ 10वें स्थान पर हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ