ODI World Cup 2023: सिनेमा और क्रिकेट का पुराना रिश्ता रहा है। अनेकों ऐसे क्रिकेटर हैं जिनकी पत्नी सिनेमा जगत से हैं। वहीं, क्रिकेट के लगभग सभी इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स का जमावड़ा लगता है। 5 अक्टूबर से भारत में विश्व कप 2023 की शुरुआत हो रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस बार विश्व कप का खिताब भारत जीत सकता है, इसके लिए शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ को वजह बताया जा रहा है।
‘जवान’ जिताएगी भारत को वर्ल्ड कप
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का मानना है कि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शाहरुख खान की फिल्म जवान की वजह से भारत इस बार वर्ल्ड कप अपने नाम कर सकता है। यूजर्स इसके पीछे तर्क भी दे रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए बताया है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त ने जब-जब शाहरुख खान की फिल्म में कैमियो का किरदार निभाया है तब-तब भारत वर्ल्ड कप जीता है।
एक एक्स यूजर्स ने लिखा, ”जब भी संजू बाबा ने शाहरुख खान की फिल्म में कैमियो किया है, भारत ने वर्ल्ड कप जीता है.. नाचो। इस यूजर्स के पोस्ट पर अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ”ये एकदम नया एंगल है भाई, मानना पड़ेगा।” दूसरे ने लिखा, ”काश ये सच हो जाए।”
आपको बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इस फिल्म शाहरुख के साथ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा ‘जवान’ में फेमस एक्टर संजय का कैमियो है।
पहले दो बार हो चुका है ऐसा
दरअसल, संजय दत्त ने 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी’ में कैमियो किया था। इसी साल भारतीय टीम ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद 2011 में संजय दत्त ने खान की फिल्म ‘रा. वन’ (Ra.One) में एक कैमियो किया था। उसी साल भारत ने 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीता था।
अब, इसी आंकड़े को तर्क देते हुए भारतीय फैन्स का कहना है कि संजय दत्त 2023 में शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो किया है। ऐसे में 2023 वर्ल्ड कप 2023 का खिताब भारत जीतेगा। हालांकि, इसे एक संयोग कहा जा सकता है।
2023 World Cup के लिए भारतीय टीम का ऐलान
बीसीसीआई ने वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में रोहित शर्मा को कप्तान और हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान के तौर पर चुना गया है। भारत विश्व कप का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में में खेलेगा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
5 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
39 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
55 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines