World Cup 2023: वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी? इस साल का जवाब कप्तान रोहित शर्मा के पास भी नहीं हैं। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि टीम में जगह पक्की करने के लिए पहले अच्छा प्रदर्शन करना होगा। रोहित ने कहा- हम किसी भी खिलाड़ी के बारे में कह नहीं सकते कि आपकी जगह टीम में तय है।
रोहित शर्मा ने अहम जानकारी शेयर करते हुए कहा कुछ ही दिनों में सिलेक्शन मीटिंग होना है। जिसमें इंजरी से वापसी करने वाले खिलाड़ियों पर बात होगी। उनकी वापसी पर विचार किया जाएगा। लेकिन सच कहूं तो किसी के भी सिलेक्शन की गारंटी नहीं है, सभी को टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए परफॉर्म करना ही होगा। हां, कुछ खिलाड़ियों को जरूर पता है कि वे खेलेंगे ही’।
युवा खिलाड़ियों को भी मिल सकता है मौका
रोहित शर्मा ने कहा ‘हम देखेंगे कि वर्ल्ड कप और एशिया कप से पहले टीम का कॉम्बिनेशन किस तरह जा रहा है, उसी हिसाब से टीम चुनेंगे। रोहित शर्मा की नजर वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों पर भी है। उन्होंने बताया कि वेस्टइंडीज में 3 वनडे खेलने से हमें कुछ नए खिलाड़ियों के बारे में पता चला। आगे एशिया कप भी है, जहां अच्छे लेवल की टीमों से सामना होगा।’
एशिया कप में खिलाड़ियों को दिखाना होगा दम
रोहित शर्मा ने कहा ‘एशिया कप में हम जीतने के लिए ही खेलेंगे। हालांकि विश्वकप से पहले कुछ जरूरी सवालों के जवाब भी चाहिए। मैं चाहूंगा कि एशिया कप में हमारे बल्लेबाज क्वालिटी टीमों के खिलाफ प्रेशर में प्रदर्शन करना सीखें। टीम में कई खिलाड़ी हैं, मैं देखना चाहता हूं कि कौन प्रेशर में अच्छा परफॉर्म करता है। एक या 2 नाम होने से तो अच्छा है ज्यादा खिलाड़ियों के ऑप्शन होना।
श्रेयस और राहुल की इंजरी बड़ी, उनका फॉर्म बहुत जरूरी
रोहित शर्मा ने चोट से रिकवरी कर रहे श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा ‘श्रेयस (अय्यर) और केएल (राहुल) इंजरी और सर्जरी के कारण 4 महीने से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। दोनों की सर्जरी हुई। मेरी भी सर्जरी हुई थी, मुझे पता है इसके बाद कैसा महसूस होता है। फॉर्म में आना (सर्जरी के बाद) मुश्किल रहता है, लेकिन हम देखेंगे कि दोनों प्लेयर्स कैसा रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। इसके बाद ही उनके सिलेक्शन पर विचार होगा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
33 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines