World Cup 2023 Points Table: न्यूजीलैंड की टीम ने बुधवार को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अपने चौथे मैच में अफगानिस्तान को 149 रनों से हराकर विशाल जीत दर्ज की है। इस जीत से कीवी टीम को जहां फायदा हुआ है। वहीं टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हो गया है। न्यूजीलैंड के जीत के चौके से पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हो गया है। भारतीय टीम को टॉप पोजीशन गंवानी पड़ी है। तो पिछले मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराकर गदगद हुई अफगान टीम 9वें स्थान पर लुढ़क गई है।
टीम इंडिया को नुकसान
भारतीय टीम तीन मैचों में से सभी जीतकर 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर थी। न्यूजीलैंड का भी यही हाल था और 6 अंक उसके भी थे। लेकिन भारत बेहतर नेट रनरेट के कारण टॉप पर था। पर कीवी टीम ने अब अफगानिस्तान को हराकर चौथी जीत दर्ज की और उसके आठ अंक हो गए। इस तरह टीम इंडिया दूसरे स्थान पर खिसक गई है। वहीं न्यूजीलैंड टॉप पोजीशन पर आ गई है। हालांकि, अभी भी गुरुवार को बांग्लादेश पर अच्छी जीत के साथ टीम इंडिया टॉप पर आ सकती है।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, ICC ने नजरअंदाज कर दी PCB की शिकायत!
अफगानिस्तान की टीम को इस हार के बाद नुकसान हुआ है। यह टीम अब चार मैचों में से तीन गंवाकर दो अंकों के साथ 9वें स्थान पर खिसक गई है। अफगान टीम की यह तीसरी हार थी। इस टेबल में श्रीलंका आखिरी स्थान पर है जो एकमात्र टीम है जिसका खाता नहीं खुला है। वहीं न्यूजीलैंड और भारत दो ऐसी टीमें हैं जिसने कोई भी मैच नहीं गंवाया है।
World Cup 2023 Points Table
न्यूजीलैंड की शानदार जीत
अगर इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 288 रन बनाए थे। जवाब में अफगान टीम 139 रनों पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए विल यंग, टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। उसके बाद गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्युसन ने 3-3 विकेट लेकर अफगान टीम की कमर तोड़ दी। ट्रेंट बोल्ट ने भी दो विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines