World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप 2023 में शुरुआत तो शानदार थी लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले में टीम की पोल खुल गई। नीदरलैंड और श्रीलंका को करारी शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ सात विकेट से बुरी तरह हार गई। अब पाकिस्तान की टीम को लेकर चारों तरफ से नसीहत दी जा रही हैं। इसी को लेकर एक और पूर्व कप्तान का बयान सामने आ गया है। यह सिर्फ बयान नहीं है इस पूर्व क्रिकेटर ने टीम के उपकप्तान को ही बीच टूर्नामेंट टीम से बाहर करने की मांग कर दी है।
आपको बता दें कि भारत से शर्मनाक हार झेलने के बाद वसीम अकरम, दानिश कनेरिया, रमीज राजा समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने टीम के थिंक-टैंक में बदलाव की मांग की है। इसी बीच टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने मौजूदा टीम के उपकप्तान शादाब खान को बाहर करने की मांग की है। उन्होंने वनडे फॉर्मेट में शादाब की काबिलियत पर सवाल खड़े किए हैं। सिर्फ मिस्बाह ही नहीं सोशल मीडिया पर भी शादाब के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। मौजूदा टूर्नामेंट में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: भारत का फाइनल में पहुंचना तय! पाकिस्तान के कोच ने दिया अनोखा बयान
अब शादाब को बाहर करने का वक्त आ गया है…
भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम में बदलाव की मांग उठी है। टीम के उपकप्तान शादाब खान को बाहर करने के लिए पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने तर्क दिए हैं। उन्होंने कहा कि, शादाब खान आत्मविश्वास में नहीं दिख रहे हैं। मिस्बाह ने एक यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि, पाकिस्तान टीम के उपकप्तान शादाब खान लगातार टी20 क्रिकेट खेलते आए हैं। वहीं अब आप उनको वनडे फॉर्मेट में लाए हैं तो ऐसे में लय हासिल करने में दिक्कतें आती हैं। इसलिए अब वक्त आ गया है कि शादाब की जगह उस्मान मीर की ओर देखा जाए।
यह भी पढ़ें:- गाजा का समर्थन कर फंसे मोहम्मद रिजवान; अब दानिश कनेरिया का मुंहतोड़ जवाब, कहा- ईश्वर क्रूरता का साथ नहीं देते
वर्ल्ड कप 2023 में शादाब का प्रदर्शन
नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में शादाब ने 32 रन बल्ले से बनाए थे और गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट लिया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में 8 ओवर में उन्होंने 55 रन लुटाए और एक विकेट लिया। बल्लेबाजी में उन्हें मौका नहीं मिला। भारत के खिलाफ शादाब पूरी तरह फ्लॉप रहे और उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए। गेंदबाजी में 4 ओवर में 31 रन देकर वह महंगे साबित हुए और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines