World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब टीमों की घोषणा होना बाकि है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि वनडे वर्ल्ड कप को लेककर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को द्रविड़ पर पूरा भरोसा है।
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि कोच किसी खिलाड़ी को पहचान नहीं दिलाता है, बल्कि खिलाड़ी अपने परफॉर्मेंस से कोच को बड़ा बना देता है। उन्होंने साल 2011 में दूसरा विश्वकप जीतने वाली टीम को याद करते हुए बड़ा उदाहरण दिया है। उन्होंने वर्ल्ड कप मैच विनर टीम इंडिया के हेड कोच गैरी कर्स्टन को लेकर अहम बात कही है।
गैरी कर्स्टन का दिया उदाहरण
वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक कोच कभी खिलाड़ी को मशहूर नहीं बनाता है, बल्कि एक खिलाड़ी कोच को बड़ा बनाता है। जैसे हमने 2011 का वर्ल्ड कप जीतकर गैरी कर्स्टन को काफी बड़ा नाम बना दिया था। गैरी ने कई सारी टीमों की कोचिंग की थी, लेकिन एक भी टूर्नामेंट नहीं जीत पाए थे। उन्होंने आईपीएल 2022 का टाइटल जीता लेकिन वहां पर भी आशीष नेहरा थे जो उनसे ज्यादा लोड ले रहे थे।’
खिलाड़ियों के हाथ में होता है कोच का मान-सम्मान
वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ‘जब एक बार खिलाड़ी मैदान में चला जाता है तो फिर कोच का मान-सम्मान उसके ही हाथ में होता है। अगर खिलाड़ी परफॉर्म करेगा तो कोच की तारीफ होगी और अगर बुरा प्रदर्शन करेगा तो कोच की आलोचना होगी।’
खिलाड़ियों को राहुल द्रविड़ का नाम ऊपर करना होगा
वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा कि ‘हम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे और कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा है कि ये हमारा लगातार दूसरा फाइनल था। हर कोई सिर्फ हार के बारे में बात कर रहा है। एक कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ के ऊपर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन वो मैदान में नहीं खेल रहे हैं, खिलाड़ियों को अपने परफॉर्मेंस से द्रविड़ का नाम ऊपर करना होगा।’
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines