World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत में होने वाले इस विश्वकप में टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने विश्वकप 2023 को लेकर एक बयान दिया है, जिस पर तहलका मचा हुआ है। युवराज सिंह ने टीम इंडिया के विश्वकप जीतने की संभावनाओं पर अपनी बात रखी और टीम की सबसे बड़ी कमजोरी के बारे में भी बताया है।
युवराज सिंह ने यूट्यूब चैनल क्रिकेट बसु पर एक फ्रीव्हीलिंग चैट में टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। युवराज के मुताबिक भारत का टॉप ऑर्डर ठीक है, लेकिन मिडल ऑर्डर को व्यवस्थित करने की जरूरत है। स्लॉट 4 और 5 बहुत महत्वपूर्ण हैं। अगर ऋषभ पंत आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो उन्हें भारत के लिए भी इस पोजिशन पर खेलना चाहिए।
मैं निश्चित नहीं हूं- युवराज सिंह
जब युवराज सिंह से वनडे विश्वकप 2023 में टीम इंडिया के जीतने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं निश्चित नहीं हूं कि वह वर्ल्ड कप जीतने जा रहे हैं या नहीं, मैं एक देशभक्त की तरह कह सकता हूं कि भारत जीतेगा, लेकिन मैं देखता हूं भारतीय टीम मिडिल ऑर्डर में चोटों को लेकर काफी चिंताएं हैं।’
चौथे नंबर पर केएल राहुल को मौका देने की मांग
फिलहाल टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वर्ल्ड कप तक उनका वापस आना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में युवराज सिंह ने केएल राहुल को मौका देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि चौथे नंबर का बल्लेबाज तेजतर्रार रन बनाने वाला नहीं हो सकता। उसे ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो दबाव झेल सके। केएल राहुल के पास हर सिचुएशन में खेलने का अनुभव है। युवराज ने सुझाव दिया कि भारत नॉक-आउट मैचों की तरह दबाव वाले मैच खेलते समय प्रयोगात्मक मोड में नहीं रह सकता।
भारत को विश्वकप जीतते न देखना निराशाजनक
पिछले 10 सालों में कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने और भारतीय क्रिकेट टीम के उतार-चढ़ाव वाले प्रदर्शन पर युवराज ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ‘भारत को वर्ल्ड कप न जीतते हुए देखना निराशाजनक है, लेकिन ऐसा ही है।’ जब युवराज सिंह से आदर्श नंबर 4 को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘जिस स्थिति को उन्होंने अपना बनाया, युवराज ने केएल राहुल का नाम सुझाया और उसी सांस में इस स्थान के लिए रिंकू सिंह का नाम लिया
युवराज ने रिंकू सिंह की तारीफ की
युवराज सिंह ने रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रिंकू वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। मुझे लगता है कि उनमें साझेदारी बनाने और उस स्ट्राइक को बरकरार रखने की समझ है। यह बहुत जल्दी है। अगर आप उन्हें चाहते हैं, तो आपको उन्हें पर्याप्त मैच देने होंगे।
टीम इंडिया की बड़ी समस्या है मिडिल ऑर्डर
पिछले करीब एक दशतक से टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या मिडिल ऑर्डर ही है। एक वक्त था जब मिडिल ऑर्डर में युवराज सिंह, सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी जैसे धुरंधर खेला करते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से ये बड़ी परेशानी बनकर उभरी है। टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने नंबर चार पर काफी समय तक बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन वह अधिकतर चोटिल होने के कारण टीम से बाहर ही रहे हैं।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines