World Cup 2023: वनडे विश्वकप की शुरुआत पांच अक्टूबर से होने जा रही है। 10 टीमों के बीच होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ के लिए सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन 2019 के विश्वकप में शामिल रहे कुछ धाकड़ खिलाड़ी इस बार के विश्वकप में शायद ही खेलते हुए नजर आए। क्योंकि इनके इस बार विश्वकप खेलने की उम्मीद कम नजर आती है।
ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताते हैं, जिन्होंने 2019 के विश्वकप में बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाया था। लेकिन इस बार उनके खेलने की संभावना नहीं है। क्योंकि कुछ खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं तो कुछ अपनी चोट से परेशान हैं। जानिए इन खिलाड़ियों के बारे में।
एरॉन फिंच
2019 के विश्वकप में एरॉन फिंच ने ऑस्ट्रेलिया को लीड किया था। लेकिन इस बार यह धाकड़ खिलाड़ी वनडे विश्वकप में नहीं दिखेगा, क्योंकि एरॉन फिंच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। 2019 के विश्वकप में उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, फिंच ने 10 पारियों में 507 रन बनाए थे। जबकि 2021 में उनकी ही कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी-20 विश्वकप जीता था। लेकिन इस बार फिंच विश्वकप में नहीं दिखेंगे।
फाफ डुप्लेसी
2019 के विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका की टीम को लीड करने वाले धाकड़ बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी भी इस बार के विश्वकप में खेलते हुए नजर नहीं आ सकते हैं। क्योंकि वह लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने 2019 के विश्वकप में ही अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था। डुप्लेसी ने 2019 की 8 पारियों में 387 रन बनाए थे।
केन विलियम्सन
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन का भी इस बार विश्वकप खेलना मुश्किल है। क्योंकि वह अपनी चोट से पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं। हालांकि पिछले दिनों उनके बल्लेबाजी करने का वीडियो सामने आया था। लेकिन वह विश्वकप के लिए कितने फिट हैं यह कुछ दिनों में पता चलेगा। बता दें कि उनकी ही कप्तानी में 2019 के विश्वकप में न्यूजीलैंड की टीम फाइनल तक पहुंची थी। 2019 के विश्वकप में विलियमसन का बल्ला खूब बोला था। उन्होंने टूर्नामेंट में 578 रन बनाए थे। जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।
लसिथ मलिंगा
यार्कर किंग लसिथ मलिंगा का जलवा भी इस बार के विश्वकप में नहीं दिखने वाला है। क्योंकि मलिंगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। मलिंगा ने 2019 के विश्वकप की सात पारियों में 13 विकेट लिए थे। उन्होंने विश्वकप में हेट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
मोहम्मद आमिर
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में वह भी इस बार विश्वकप में नहीं दिखेंगे। खास बात यह है कि 2019 में उन्होंने पाकिस्तान के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। मोहम्मद आमिर ने 8 पारियों में 17 विकेट लिए थे, जिसमें एक मैच में उन्होंने पांच विकेट भी लिए थे।
बता दें कि इस बार में इन खिलाड़ियों का जलवा विश्वकप में नहीं दिखेगा। लेकिन 2019 में इन खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए शानदार खेल दिखाया था। जिससे फैंस का भी जमकर मनोरंजन हुआ था।
ये भी देखें: 7 सवालों में उलझी Team India, Rohit Sharma के Mission WC 2023 पर मंडराया सबसे बड़ा खतरा !
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines