World Cup 2023: जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी न्यूजीलैंड टीम, बांग्लादेश देगी कड़ी चुनौती

NZ vs BAN : वनडे विश्व कप 2023 में आज न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच होगी भिडंत। चेपॉक में खेला जाएगा मैच।

World Cup 2023 New Zealand team hat-trick victory NZ vs BAN

Image Credit: Twitter

World Cup 2023 NZ vs BAN : वनडे विश्व कप में आज यानी 13 अक्टूबर को एक ही मैच खेला जाएगा। इस मैच में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने होगी। कीवी टीम इस मैच को जीतकर विश्व कप में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी, तो वहीं बांग्लादेश पिछले मैच में इंग्लैंड के हाथों मिली हार को भुलाकर जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी। अभी तक विश्व कप में कीवी टीम का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड से नहीं जीत पाया बांग्लादेश

वनडे विश्व कप इतिहास की बात करें तो ये दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने हुई है और पांचों बार न्यूजीलैंड टीम ने जीत हासिल की है। ऐसे में बांग्लादेश के लिए कीवी टीम से जीत पाना उतना आसान नहीं होगा। हालांकि, बांग्लादेश टीम ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया है।

विज्ञापन

केन विलियमसन की होगी वापसी

न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन पिछले 7 महीनों से चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। विश्व कप के शुरुआती दोनों मैच में विलियमसन को टीम से बाहर बैठना पड़ा था और कप्तानी टॉम लैथम ने की थी, लेकिन अब कीवी टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, केन विलियमसन अब घुटने की चोट से उबर चुके हैं और तीसरे मैच में बांग्लादेश के लिए वापसी कर सकते है।

विज्ञापन

चेपॉक में होगा मुकाबला

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला चेपॉक के एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार साबित होती है। ऐसे में दोनों टीमें एक्ट्रा स्पिनर्स के साथ मैच में उतर सकती हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड टीम ​​​​​​: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और ट्रेंट बोल्ट

विज्ञापन

बांग्लादेश टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिट्टन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ