---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: एक ही टीम के 5 खिलाड़ी चोटिल, अब स्टार प्लेयर के बैकअप का हुआ ऐलान

World Cup 2023: पिछले दो वर्ल्ड कप में कमाल करने वाली एक टीम के पांच खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इस टीम के कप्तान पहले से ही बाहर हैं।

---विज्ञापन---

World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में इंजरी कई टीमों के लिए समस्या बनी हुई है। टीम इंडिया अपने उपकप्तान और स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की चोट से परेशान है। वहीं पिछले दो वर्ल्ड कप की उपविजेता न्यूजीलैंड के एक नहीं दो नहीं बल्कि पांच खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इतना ही नहीं टीम के कप्तान केन विलियम्सन पहले से ही बाहर बैठे हैं। वहीं अब एक और स्टार खिलाड़ी की चोट से उनका गेंदबाजी लाइनअप कमजोर हो गया है। हालांकि, एक अन्य गेंदबाज को बैकअप के लिए बुला लिया गया है। सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान केन विलियम्सन की चोट चिंता का विषय बनी थी। उसके बाद मार्क चैपमैन के भी अंगूठी की सर्जरी हुई।

कौन-कौन से कीवी प्लेयर हुए चोटिल?

विलियम्सन के भी अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ था। इन दोनों के अलावा तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भी चोट के कारण संघर्ष कर रहे हैं। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में धाकड़ ऑलराउंडर जिमी नीशम और स्टार पेसर मैट हेनरी के चोट लग गई थी। दोनों ही शानदार फॉर्म में हैं और अब इनमें से एक की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। स्कैन के बाद जहां नीशम की चोट गंभीर नहीं बताई गई जबकि हेनरी की जगह काइल जैमीसन को बैकअप के तौर पर बुलाया गया है। इस तरह टीम के पांच खिलाड़ी अभी तक चोटिल हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs SL: शुभमन गिल शतक से चूके, फिर भी किया बड़ा कारनामा; बाबर, रोहित और विराट सभी से आगे ‘प्रिंस’

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड पर बाहर होने का खतरा

इसी के साथ न्यूजीलैंड पर बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। इसका सीधा फायदा पाकिस्तान को होगा। अगला मैच न्यूजीलैंड 4 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। उस मैच में अगर पाकिस्तान को जीत मिलती है फिर तो कीवी टीम पर खतरा बना रहेगा। वहीं अगर पाकिस्तान हारा तो न्यूजीलैंड आराम से सेमीफाइनल के लिए एलिजिबल हो जाएगी। पाकिस्तान की टीम अगर बचे हुए दोनों मैच जीती, वहीं न्यूजीलैंड पाकिस्तान से हारकर श्रीलंका से जीती तो ऐसे में दोनों टीमें 10-10 अंक पर आ जाएंगी और इस स्थिति में नेट रनरेट गेम में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराया

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड की टीम का नया स्क्वॉड

टॉम लैथम (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन (चोटिल), डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन (चोटिल), काइल जैमीसन, डैरिल मिचेल, जिमी नीशम (चोटिल), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, टॉम ब्लंडेल।

चोटिल खिलाड़ियों के बैकअप:- केन विलियम्सन (बैकअप- ब्लंडेल), मैट हेनरी (बैकअप- जैमीसन)

---विज्ञापन---

First published on: Nov 02, 2023 06:18 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola