World Cup 2023, Semifinal: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम थी। उसके बाद साउथ अफ्रीका और फिर ऑस्ट्रेलिया ने भी अंतिम-4 में एंट्री कर ली। अब बचा है सिर्फ एक स्थान जिस पर कब्जा करने के लिए रेस में हैं पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान। कीवी टीम 9 नवंबर गुरुवार को अपना आखिरी लीग मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी। एक वक्त लग रहा था कि न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में आसानी से जगह बना लेगी। लेकिन पिछले चार मैच लगातार हारकर उसके समीकरण पलट गए।
बारिश बनी खतरा
अब गुरुवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले कीवी टीम के ऊपर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के कारण 400 रन बनाकर भी न्यूजीलैंड की टीम हार गई थी। अब एक बार फिर बारिश इस टीम का खेल बिगाड़ सकती है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहा है। बेंगलुरू में बारिश का कहर जारी है। इस मैच के दौरान भी लगभग पूरे समय बारिश के 50 प्रतिशत आसार बने ही रहेंगे। अगर मुकाबला हुआ भी तो उसकी आंख-मिचौली जारी रहेगी। ऐसे में यह मैच भी धुल सकता है जिसके बाद कीवी टीम को 1 अंक से ही संतोष करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: अफगानिस्तान को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? बना ये समीकरण, तो पाकिस्तान की हो जाएगी छुट्टी
Bengaluru Weather Details 8-11-2023 (Accuweather)
गंवा सकती है सेमीफाइनल का टिकट
इससे श्रीलंका को तो कुछ नुकसान नहीं होगा लेकिन न्यूजीलैंड अपना आखिरी लीग मैच पूरा खेले बिना ही सेमीफाइनल से बाहर हो सकती है। आपको बता दें कि सेमीफाइनल की आखिरी टीम पाकिस्तान, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड में से ही एक होगी। इनमें से जिसके 10 अंक होंगे और बाकी दोनों से नेट रनरेट अच्छा होगा वही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर पाएगा। पर अगर न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ एक अंक मिला तो वो बाहर हो जाएगी। यानी यह मैच कीवी टीम को हर हाल में जीतना होगा।
यह भी पढ़ें:- ICC Rankings में टीम इंडिया की बादशाहत, शुभमन गिल नंबर 1 बल्लेबाज तो ये गेंदबाज बना नंबर 1 बॉलर
पाकिस्तान की होगी बल्ले-बल्ले
ऐसे में अगर न्यूजीलैंड के साथ फिर से बारिश ने खेल किया और मैच पूरा नहीं हुआ। इस कंडीशन में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के पास टिकट टू सेमीफाइनल हासिल करने का मौका होगा। पाकिस्तान अपना आखिरी मैच इंग्लैंड से खेलेगी, जिसे हराना बाबर की सेना के लिए आसान हो सकता है। जबकि अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। अगर न्यूजीलैंड का मैच धुला तो अफगानिस्तान के मुकाबले पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहेगा।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
46 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines