World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत पांच अक्टूबर से होने जा रही है। ऐसे में 10 टीमों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के टिकट कब से फैंस को मिलने शुरू हो जाएंगे। इसकी जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं। क्योंकि आईसीसी ने विश्वकप का शेड्यूल जारी करने के बाद अब टिकटों की बिक्री की जानकारी भी शेयर कर दी है, ताकि फैंस टिकटों के लिए बुकिंग शुरू कर दें।
सात फेज में बिकेंगे विश्वकप के टिकट
बता दें कि विश्वकप के मैचों के टिकट सात फेजों में बिकेंगे। जिसकी शुरुआत 25 अगस्त से होगी। इसके अलावा विश्वकप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के टिकट 15 सितंबर से बिकेंगे। जबकि वॉर्म-अप मैचों के टिकट भी 30 अग्सत से बिकेंगे।
ICC ने जारी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
खास बात यह है कि आईसीसी ने टिकटों की बिक्री से पहले पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी जारी की है। जहां फैंस जाकर टिकट से संबंधित सभी जानकारी ले सकते हैं। आईसीसी का कहना है कि विश्वकप और टिकटों से जुड़ी सभी अपडेट लगातार वेबसाइट पर शेयर की जा रही है।
विश्वकप मैचों के टिकट से जुड़ी जानकारी के लिए फैंस यहां क्लिक कर सकते हैं।
टीम इंडिया के मैचों के टिकट इस तारीख को मिलेंगे
विश्वकप की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। ऐसे में भारत के मैचों के टिकट बिक्री के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। जहां टीम इंडिया के मुकाबलों के टिकट पांच फेज में बिकेंगे जिसकी शुरुआत 31 अगस्त से होगी।
- भारत के सभी वॉर्म अप मैचों के टिकट 30 अगस्त को बिकेंगे।
- 31 अगस्त को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के टिकट बिकेंगे
- 1 सितंबर को इंडिया और न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के मैच के टिकट बिकेंगे।
- 2 सितंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के टिकट बिकेंगे।
- 3 सितंबर भारत और पाकिस्तान के बीच होने महामुकाबले के टिकट बिकेंगे।
- 15 सितंबर के दिन सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट बिकेंगे।
ये भी देखें: ICC ने बदला Pakistan के 3 World Cup मैचों का Schedule! अब ये है सभी 9 मैचों का ‘नया शेड्यूल’
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
15 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines