World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को जगह नहीं मिली है। हालांकि उनके पास विश्वकप टीम में वापसी करने का सुनहरा मौका है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच अगले महीने के अंत में टेस्ट और वनडे सीरीज होना है। वनडे सीरीज के लिए मार्नस लाबुशेन टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड टीम को कड़ी चुनौती देने के लिए लाबुशेन के नेतृत्व में एक मजबूत टीम बनाई है। इस दौरे पर 2 चार दिसवसीय मैच और 3 वनडे खेले जाएंगे। वनडे सीरीज के तीन मैच 10, 13 और 15 सितंबर को होना है।
वापसी का आखिरी मौका
आईसीसी के अनुसार, क्रिकेट विश्व कप में वनडे विश्वकप के लिए घोषित की गई टीम में सभी देश 27 सितंबर तक बदलाव कर सकते हैं। अगर लाबुशेन न्यूजीलैंड ए के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन करते हैं उन्हें टीम में जोड़ा जा सकता है। विश्वकप स्क्वाड में अपनी जगह बनाने के लिए मार्नस लाबुशेन के पास यह आखिरी मौका होगा।
इन खिलाड़ियों को भी जगह
3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए में लाबुशेन के अलावा मैथ्यू कुहनेमैन, बेन मैकडरमॉट, टॉड मर्फी और मैट रेनशॉ जैसे प्लेयर्स को भी जगह दी गई है। इन सभी खिलाड़ी ने हाल में ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1688905399322169344?s=20
वनडे फॉर्मेट में लाबुशेन का क्रिकेट करियर
टेस्ट क्रिकेट में कमाल करने वाले मार्नस लाबुशेन का वनडे फॉर्मेट में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 30 मैचों में 31.37 की औसत से 847 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका हाई स्कोर 108 है। वह 1 शतक और 6 फिफ्टी जमा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Tilak Varma: 3 मैच खेलकर तिलक वर्मा ने किया बड़ा धमाका, इस मामले में गौतम गंभीर से आगे निकले
न्यूजीलैंड ए के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीमें
चार दिवसीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ए की टीम: एगर, बैनक्रॉफ्ट, जॉर्डन बकिंघम, बेन ड्वारशुइस, कालेब ज्वेल, कैंपबेल केलावे, मैथ्यू केली, कुहनेमैन, नाथन मैकएंड्रू, नाथन मैकस्वीनी, जोएल पेरिस, जिमी पीरसन, मिच पेरी, फिलिप, मार्क स्टेकेटी, मिशेल स्वेपसन और टिम वार्ड।
3 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: एगर, ओली डेविस, ड्वारशुइस, लियाम हैचर, कुहनेमैन, लाबुशेन, बेन मैकडरमॉट, मर्फी, फिलिप, रेनशॉ, संधू, मैट शॉर्ट, मार्क स्टेकेटी, विल सदरलैंड और टर्नर।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines