World Cup 2023: स्टार खिलाड़ी के अंगूठे में हुआ फ्रैक्चर, वर्ल्ड कप के मैचों से हुआ बाहर

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के बीच एक स्टार खिलाड़ी अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण बाहर हो गया है। उनकी जगह रिप्लेसमेंट का ऐलान भी हो गया है।

Kane Williamson Thumb Fracture World Cup 2023

Kane Williamson Thumb Fracture World Cup 2023

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के बीच एक टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर खतरनाक शुरुआत की है लेकिन अब उनके कप्तान के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है और वह पूरे ग्रुप स्टेज से कम से कम बाहर हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं पिछले दो वर्ल्ड कप की रन अप टीम न्यूजीलैंड की। कप्तान केन विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वापसी ही की थी और 78 रन बनाए थे लेकिन इसी मैच में वह ऐसा इंजर्ड हुए कि अब पूरे ग्रुप स्टेज के मैचों से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ मुस्तफिजुर रहमान की गेंद विलियम्सन के अंगूठे पर लगी थी। वह 78 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे और यहीं से उन्हें मैदान छोड़कर रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। अब शनिवार को उनके अंगूठे का एक्स रे हुआ है और इसकी रिपोर्ट में फ्रैक्चर पाया गया है। इसकी जानकारी ब्लैककैप्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ही और उन्हें कम से कम पूरे पूल स्टेज से बाहर बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को बुलाया गया भारत

न्यूजीलैंड क्रिकेट से मिली जानकारी के मुताबिक टॉम ब्लंडेल को कवर के तौर पर भारत बुलाया गया है। ब्लैककैप्स ने अपने पोस्ट में लिखा कि, एक्स रे में कंफर्म हो गया है कि बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर है। पर विलियम्सन वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बने रहेंगे और पूल स्टेज के अंत तक अगले महीने उकने फिट होने की उम्मीद है। टॉम ब्लंडेल को उनके कवर के रूप में भारत बुलाया गया है।

विज्ञापन

केन की बात करें तो वह आईपीएल 2023 में घुटने की चोट के बाद बाहर हो गए थे। वहां उनके पहले मैच में ही फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी। उसके बाद अब सीधे वर्ल्ड कप में उनकी वापसी हुई थी। इस चोट के बाद एक बार फिर उनके ऊपर अब पूरे वर्ल्ड कप से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, अभी मैनेजमेंट ने उन्हें पूरी तरह रूल्ड आउट नहीं किया है। देखना होगा कि वह कब तक फिट होते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ