World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 में वेस्टइंडीज नजर नहीं आएगी, क्योंकि एक वक्त सबसे ताकतवर मानी जाने वाली टीम इस बार क्वालिफाई तक नहीं कर पाई है। टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। विश्वकप 2023 से बाहर होने पर टीम के सीनियर प्लेयर जेसन होल्डर ने बताया कि अब कौन टीम की किस्मत पलट सकता है और खोया हुआ गौरव वापस दिला सकता है।
युवा खिलाड़ियों को सपोर्ट करना होगा
स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेसन होल्डर ने कहा कि टीम के कुछ युवा खिलाड़ियों को थोड़े गाइडेंस की जरूरत है और ये वेस्टइंडीज को बुलंदियों तक ले जा सकते हैं। जेसन होल्डर ने कहा कि अभी सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। टीम में कई सारे युवा खिलाड़ी हैं जो वेस्टइंडीज को उसका पुराना गौरव वापस लौटा सकते हैं।
जेसन होल्डर का पूरा बयान
जेसन होल्डर ने टीम को लेकर कहा कि ‘मुझे नहीं लगता है कि सबकुछ ही खत्म हो गया है। कई सारे युवा खिलाड़ी टीम में हैं, जो डेवलप हो सकते हैं और वेस्टइंडीज टीम की किस्मत पलट सकते हैं। हमारी टीम में युवा खिलाड़ी काफी ज्यादा हैं और हमें उन्हें लगातार सपोर्ट करना होगा। ये काफी जरूरी है कि हम टूर्नामेंट के बाद के समय का सही तरह से प्रयोग करें और चीजों को सही जगह पर रखें ताकि अपने टैलेंट को डेवलप कर सकें।’
स्कॉटलैंड ने तोड़ा वेस्टइंडीज का सपना
दरअसल, इसी साल भारत में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के क्वालीफ़ायर्स में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने हराया है। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज का वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया। स्कॉटलैंड की टीम ने पहली बार वनडे इतिहास में वेस्टइंडीज को हराया और भारत मे होने वाले विश्व कप से कैरिबियाई टीम का पत्ता साफ कर दिया। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 181 रन बनाए थे, जवाब में स्कॉटलैंड ने 7 विकेट शेष रहते 44वें ओवर में इस टारगेट को हासिल कर लिया।
संबंधित खबरें
आखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
3 mins agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
9 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
10 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
12 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
13 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines