ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अपने दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई है। टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ है। वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई थी। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम छह विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपने शुरुआती तीन बड़े विकेट 10 ओवरों के अंदर ही गंवा दिए थे। यहां से विराट कोहली और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल शिरकत नहीं करेंगे। उनके बिना ही टीम दिल्ली पहुंची है। युवा गिल मौजूदा समय में बीमार हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि गिल चेन्नई में ही रहेंगे। वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम के साथ दिल्ली की यात्रा नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें- विराट को नीचा दिखाने वाला क्रिकेटर शर्मिंदा, सालों बाद खुद खोली पोल, बताया क्या की थी हरकत
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ‘भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल 9 अक्टूबर 2023 को साथी खिलाड़ियों के साथ दिल्ली के लिए यात्रा नहीं करेंगे। युवा बल्लेबाज जो चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में चूक गए थे, वह टीम के लिए अगले मुकाबले में भी शिरकत नहीं करेंगे।’
इसके अलावा बताया गया है कि, ‘अफगानिस्तान की टीम 11 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी। वहीं गिल चेन्नई में ही रुकेंगे और मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे।’ गिल की अनुपस्थिति में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान में उतर सकती है।
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines