World Cup 2023 IND vs SL Suryakumar Yadav As cameraman on Mumbai streets: मुंबई में गुरुवार को खेले जाने वाले भारत-श्रीलंका के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच से पहले सूर्यकुमार यादव कैमरामैन बनकर मुंबई की सड़कों पर उतरे। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए कैमरामैन का कैरेक्टर प्ले किया। सूर्यकुमार यादव को कोई पहचान न ले, इसलिए उन्हें फुल स्लीव की शर्ट पहनी। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए ताकि कोई उन्हें टैटू के कारण पहचान न ले। पहचान छिपाने के लिए सूर्यकुमार यादव ने मास्क के साथ टोपी के साथ चश्मा भी लगाया। इसके बाद वे मरीन ड्राइव पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की।
सूर्यकुमार यादव ने एक शख्स से मुंबई के बारे में पूछा, फिर उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में बातचीत की। उन्होंने पूछा कि मुंबई के कई क्रिकेटर भारतीय टीम में हैं, आप मैच में किसे सपोर्ट करेंगे? शख्स ने रोहित शर्मा का नाम लिया। इसके बाद एक महिला प्रशंसक ने मोहम्मद सिराज का नाम लिया। कई सवालों के बाद भी किसी ने उनका नाम नहीं लिया। इसके बावजूद सूर्यकुमार यादव ने कई सवाल पूछे जिनके प्रशंसकों ने दिलचस्प जवाब दिए।
सूर्यकुमार को रवींद्र जडेजा भी नहीं पहचान सके
वीडियो की शुरुआत मुंबई के एक होटल से होती है। जब सूर्यकुमार यादव पूरी तरह तैयार हो जाते हैं, वे होटल के कॉरिडोर में निकलते हैं और रवींद्र जडेजा के दरवाजे पर नॉक करते हैं। अंदर से निकले रवींद्र जडेजा भी उन्हें नहीं पहचान सके। सूर्यकुमार यादव ने उसने पूछा भी कि क्या वे पहचान में आ रहे हैं, रवींद्र ने जवाब दिया, बिलकुल नहीं।
उधर, मरीन ड्राइव पर सवाल-जवाब के दौरान एक फैन ने सूर्यकुमार यादव के बल्लेबाजी के बारे में बात की और कहा कि सूर्या को बल्लेबाजी में थोड़ा ऊपर आना चाहिए, वे उम्मीद करते हैं कि ऐसा होगा। एक प्रशंसक ने सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि फैन ने कहा कि वे सूर्या से अच्छी और धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीद रखते हैं।
एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि उन्हें सूर्या को बैटिंग करते देखना और कलाई का बेहतरीन इस्तेमाल करते देखना अच्छा लगता है। इस जवाब के बाद सूर्या अपना मास्क उतारते हैं, जिसके बाद फैन हैरानी से उन्हें देखने लगता है। इस दौरान सूर्या ने फैन के साथ फोटो क्लिक कराई और फिर कैमरामैन के रूप में अपने एक्सपीरिएंस को शेयर किया। बता दें कि टीम इंडिया कल यानी गुरुवार को 7वें ग्रुप स्टेज मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगी।
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
33 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
47 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
59 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines