World Cup 2023 IND vs BAN: विश्व कप 2023 में टीम इंडिया और विराट कोहली का धमाल जारी है। जहां एक तरफ भारतीय टीम ने विश्व कप के अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को हराया तो वहीं विराट ने इस मैच में अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की 48वीं सेंचुरी लगाई। 19 अक्टूबर को खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने न सिर्फ शानदार शतक लगाया बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। विराट के इन रिकॉर्ड्स की गूंज अब दुनियाभर में सुनाई दे रही हैं। इस मैच में विराट कोहली ने 97 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की पारी खेली।
एक गेंद पर बनाए 14 रन
मैच के दौरान जब बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद गेंदबाजी कर रहे थे तो 13वें ओवर की एक गेंद पर विराट ने ये कारनामा किया। इस ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली ने 2 रन बनाए इसके बाद अंपायर द्वारा ये गेंद नो बॉल दी गई। इसके बाद कोहली को फ्री हिट मिली और उन्होंने फ्री हिट का फायदा उठाते हुए उस पर चौका जड़ा, लेकिन हसन की ये गेंद भी नो बॉल हो गई। इसके बाद विराट को एक और फ्री हिट मिली और इस फ्री हिट गेंद पर विराट ने शानदार छक्का जड़ा। इस तरह से कुल मिलाकर एक गेंद पर 14 रन बनाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: विराट कोहली को केएल राहुल ने कैसे शतक के लिए मनाया..जानिए क्या था पूरा वाक्या
भारत ने 7 विकेट से जीता मैच
इस मैच को भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 256 रन बनाए थे और भारत के सामने जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से मैच में कप्तान रोहित शर्मा 48, शुभमन गिल 53 और विराट कोहली ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली। इस विश्व कप में ये टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत है। अब भारत को अपना अगला मैच 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है।
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
14 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
28 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
5 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines