World Cup 2023, Team of The Tournament: आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 खत्म होने के बाद टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान किया है। इस टीम में खास बात यह रही कि 11 मेन प्लेयर में से छह भारतीयों को जगह मिली है। इसके अलावा कप्तानी भी इस टीम की रोहित शर्मा को सौंपी गई है। जबकि साउथ अफ्रीका के युवा गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जे को 12वां खिलाड़ी बनाया गया है। जबकि विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो खिलाड़ी ही इसमें शामिल हैं।
कौन से 6 भारतीय खिलाड़ी शामिल?
इसके अलावा न्यूजीलैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है। अगर भारतीयों की बात करें तो रोहित कप्तान बनाए गए हैं तो केएल राहुल व विराट कोहली को बतौर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चुना गया है। इसके अलावा गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है। भारतीय टीम के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि 11 में से छह खिलाड़ियों को चुना गया है।
यह भी पढ़ें:- ‘स्लो विकेट बनाया और खुद…’! World Cup जीतने के बाद भी नहीं बंद हो रही पिच को लेकर AUS की बयानबाजी
देखें ICC की Team Of The Tournament
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, विराट कोहली, डैरिल मिचेल, केएल राहुल, ग्लेन मैक्सवेल, रवींद्र जडेजा, एडम जैम्पा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दिलशान मधुशंका।
जेराल्ड कोएट्जे (12वें खिलाड़ी)
टूट गया भारत का सपना
अगर भारतीय टीम की बात करें तो साल 2013 के बाद टीम लगातार कई आईसीसी टाइटल के बेहद नजदीक पहुंचकर उन्हें जीतने से चूक गई। 2011 के बाद भारत के पास वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका था और टूर्नामेंट भारत में था तो इससे अच्छा अवसर नहीं हो सकता था। पर दुर्भाग्यवश रोहित शर्मा की कप्तानी वाली यह टीम फाइनल तक अजेय रही लेकिन इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार गई। भारत की इस हार के बाद एक और आईसीसी टाइटल का सपना टूटा। 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था और अब 20 साल बाद 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में भी भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया छठी बार चैंपियन बनी है।
यह भी पढ़ें:- Thank You Team India! Men in Blue ने वर्ल्ड कप नहीं जीता तो क्या, पूरे टूर्नामेंट में जीता दिल, देखे टॉप 10 मोमेंट्स
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines