---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: फैंस की हो गई मौज, एक स्टेडियम में मुफ्त मिलेगी कोल्ड ड्रिंक और पॉपकॉर्न

Wankhede Stadium Free Popcorn and Cold Drink World Cup 2023: फैंस के उत्साह को देखते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

---विज्ञापन---

Wankhede Stadium Free Popcorn and Cold Drink World Cup 2023: फैंस के बीच भारत में चल रहे वनडे वर्ल्ड कप का क्रेज चरम पर है। ज्यादातर मैचों में स्टेडियम दर्शकों की भीड़ से लबरेज नजर आ रहे हैं। फैंस के इसी उत्साह को देखते हुए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, मुंबई 2 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मैच की मेजबानी करेगा। जिसके बाद 15 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान और सेमीफाइनल होगा।

इस स्टेडियम में फैंस को अपने टिकट काउंटर पर दिखाने होंगे और उस पर मुहर लगने के बाद उन्हें मुफ्त पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक दी जाएगी। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अमोल काले ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा- ”मैंने विश्व कप देखने आने वाले सभी फैंस को एक बार पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक मुफ्त उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा था।”

---विज्ञापन---

मुफ्त पॉपकॉर्न और कोक

”यह नॉन हॉस्पिटैलिटी एरियाज के लिए होगा। एक बार जब उनके टिकटों पर मुहर लग जाएगी, तो हर फैन को मुफ्त पॉपकॉर्न और कोक दी जाएगी। इसका खर्च एमसीए वहन करेगा। हम इसकी शुरुआत भारत बनाम श्रीलंका मैच से करेंगे और सेमीफाइनल तक ऐसा ही किया जाएगा। एमसीए एपेक्स सदस्य प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं।”

ये भी पढ़ें: SA Vs BAN: ‘गर्व है तुम पर,’ क्विंटन डी कॉक की सेंचुरी ने बीवी को कर दिया खुश, कभी चीयरलीडर बनकर करती थीं सेलिब्रेट

---विज्ञापन---

1 नवंबर को अनवील होगी सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा

काले ने यह भी कहा कि एमसीए 1 नवंबर को मुंबई में भारत-श्रीलंका मैच से पहले सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण करेगा। एमसीए ने इस साल की शुरुआत में तेंदुलकर को सम्मानित करने का फैसला किया था। उनकी आदमकद प्रतिमा महाराष्ट्र के अहमदनगर के जाने-माने कलाकार ने तैयार की है। अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार प्रमोद कांबले सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा पर काम कर रहे हैं। बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें साउथ अफ्रीका ने 149 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। वानखेड़े में खूब रन बनते हैं। ऐसे में इस मैदान में फैंस कोल्ड ड्रिंक और पॉपकॉर्न का लुत्फ उठाते हुए मैच को एंजॉय कर पाएंगे।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 24, 2023 11:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola