World Cup 2023: एकदिवसीय वर्ल्ड कप 2023 में भारत के दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री एक सितंबर से शुरू हो गई है। टीम इंडिया 5 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी तथा 12 नवंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नीदरलैंड के साथ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी।
1 सितंबर रात आठ बजे से शुरू हो गई सेल
टीम इंडिया के इन दोनों ही टीमों के साथ होने वाले मुकाबलों के लिए टिकट की सेल एक सितंबर रात आठ बजे से शुरू हो गई है। प्रशसंक क्रिकेट वर्ल्ड कप की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। इस बार बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि वर्ल्ड कप मैचों के लिए आईपीएल की तरह कोई ई-टिकट नहीं मिलेगी। बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रशसंक या तो कोरियर के जरिए टिकट प्राप्त कर सकते हैं, या वे बॉक्स ऑफिस काउंटरों से टिकट ले सकते हैं।
5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट का होगा आगाज
आईसीसी द्वारा मास्टर कार्ड उपयोगकर्ताओं के लिए वर्ल्ड कप में होने वाले भारतीय मैचों की सूची जारी कर दी गई है, जहां से वे टिकट बुक कर सकते हैं। फैंस बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे। वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 5 अक्टूबर से इस टूर्नामेंट का आगाज होना है जिसके लिए सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है। भारत पाकिस्तान समेत 6 टीमें एशिया कप के जरिए जहां अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश कर रही हैं, तो वहीं दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, न्यूजीलैंड की टीमें द्विपक्षीय सीरीज के जरिए विश्व कप की तैयारियों में जुटी हैं।
हर बार की तरह प्रशंसकों में सबसे ज्यादा उत्सुकता भारत पाकिस्तान के बीच होने जा रहे मुकाबले के लिए है। 14 अक्टूबर को दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले के लिए हर बार की तरह इस बार भी सारे टिकटों की बिक्री मैच से पहले ही होने की संभावना है, क्योंकि दोनों देशों के बीच साल 2019 से कोई मुकाबला नहीं हुआ है। यही कारण फैंस टिकट बिक्री शुरू होने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
ऐसे करें टिकट बुक
- बेवसाइट पर जाएं।
- जगह के अनुसार मैच को सर्च करें, अपनी पंसद के स्थान पर क्लिक करें।
- उस मैच का चयन करें जिसे आप देखना चाहते हैं।
- बुक ऑपशन पर क्लिक करें, सीटों की संख्या चुने फिर से बुक ऑप्शन पर क्लिक करें।
- टिकट की होम डिलवरी के लिए पिन कोड डालें।
- भुगतान प्रक्रिया पूरी करें।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
37 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines