World Cup 2023: भारत में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप को शुरू हुए दो हफ्तों से ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच कई स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने की खबरें सामने आई हैं। केन विलियम्सन ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गए हैं और श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होना पड़ा है। सबसे बड़ा झटका गुरुवार को टीम इंडिया को लगा था जब उपकप्तान हार्दिक पांड्या पहली पारी के 9वें ओवर में ही चोटिल होकर मैदान से चले गए थे। शुक्रवार को सामने आई जानकारी के बाद पता लगा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को भी नहीं खेलेंगे। अब इसी बीच एक अन्य स्टार ऑलराउंडर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं वर्ल्ड कप 2023 के एक और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की। वह तीनों शुरुआती मुकाबले में टीम के लिए अपनी सेवा नहीं दे पाए थे। इंग्लैंड को तीन में से दो मैचों में हार झेलनी पड़ी। सबसे चौंकाने वाला मैच था पिछला जहां डिफेंडिंग चैंपियंस को अफगानिस्तान की टीम ने मात दी। अब बारी है जब इंग्लैंड का सामना होगा साउथ अफ्रीका से। इस मैच से पहले इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर ने स्टोक्स की वापसी को लेकर अपडेट दिया है। वहीं खुद स्टोक्स ने भी मैच से पहले पिछले मैच में टीम की हार को लेकर भी बयान दिया है।
यह भी पढ़ें:- IND vs BAN: विराट का शतक रोकने के लिए जानबूझकर गेंदबाज ने फेंकी वाइड? बांग्लादेश के कप्तान ने बताया पूरा सच
कप्तान बटलर ने दिया अपडेट
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टोक्स की फिटनेस पर अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि,’साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले जोस बटलर ने कहा कि मेरे पास स्क्वॉड चुनने के बहुत विकल्प हैं। वहीं बेन स्टोक्स ने भी कल काफी अच्छे से ट्रेनिंग की। अच्छा लगा उन्हें वापस लौटते देख। उनके आने से टीम को ताकत मिलती है। उनकी मौजूदगी टीम को लीडरशिप में भी मदद करती है।’
यह भी पढ़ें:- मुंबई इंडियंस की टीम में लसिथ मलिंगा की वापसी, संजू सैमसन को लगा बड़ा झटका
वहीं मैच से पहले बेन स्टोक्स ने टीम के संतुलन और पिछले मैच में मिली हार के मुद्दे पर बात की और कहा कि, मैं टीम स्पोर्ट से जुड़ा एक इंसान हूं। इंग्लैंड की टीम में मौजूद हर खिलाड़ी एक मैच विनर है। इंग्लैंड की टीम के लिए और उसे जीत दिलाने के लिए हर खिलाड़ी कुछ भी कर सकता है।
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
3 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines