World Cup 2023: भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस वर्ल्ड कप खास बनाने के लिए एक खास मुहिम चलाई है, जिसके तहत देश के स्टार और नामचीन हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्हें विश्व कप 2023 के लिए गोल्डन टिकट दिए जा रहे हैं। ‘गोल्डन टिकट फॉर इंडिया आइकॉन्स’ मुहिम के तहत बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के बाद अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट सौंपा है।
बीसीसीआई ने सचिन के सम्मान में क्या लिखा?
बीसीसीआई ने 8 सितंबर को एक ट्वीट किया, जिसमें जय शाह क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को गोल्डन टिकट देते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन ने भारतीय क्रिकेट में अतुलनीय योगदान दिया है। अब वह भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 का हिस्सा होंगे और लाइव मैच देखेंगे। बीसीसीआई ने सचिन के सम्मान में लिखा ‘क्रिकेट उत्कृष्टता और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक सचिन तेंदुलकर की यात्रा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है।’
सचिन तेंदुलकर ने 6 विश्व कप में लिया हिस्सा
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के लीजेंड हैं। उन्होंने देश के लिए 1992 से लेकर 2011 तक क्रिकेट खेला। इस दौरान वह छह बार विश्व कप खेले। वर्ल्ड कप में तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा रन हैं। उन्होंने 45 मैचों की 44 पारियों में 2278 रन बनाए। इस दौरान उनका बैटिंग औसत 56.95 का रहा है। सचिन के बल्ले से विश्व कप में 6 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। वर्ल्ड कप में उनका हाई स्कोर 152 रन रहा है।
वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल
भारत में 5 अक्टूबर से वनडे विश्व कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम मजेबान होने के चलते जीत का प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
14 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
18 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines