हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi में Air Pollution के कारण बांग्लादेश ने लिया बड़ा फैसला, टीम मैनेजमेंट ने कहा- बीमार नहीं पड़ना चाहते

Bangladesh team cancel training session due to air pollution in Delhi: दिल्ली में एयर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
World Cup 2023: Bangladesh team cancel training session due to air pollution in Delhi

Bangladesh team cancel training session due to air pollution in Delhi: दिल्ली में बढ़ते एयर पॉल्यूशन की वजह से वर्ल्ड कप खेलने आई बांग्लादेश की टीम ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। टीम के निदेशक खालिद महमूद के अनुसार, बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों को शहर में एयर पॉल्यूशन से बचाने के लिए ट्रेनिंग सेशन रद्द कर दिया है।

बांग्लादेश की टीम 6 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मैच के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंची थी। उन्होंने शुरुआत में अरुण जेटली स्टेडियम में 3 प्रैक्टि्स सेशन निर्धारित किए थे, जिनमें से पहला शुक्रवार शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच निर्धारित था।

एयर इमरजेंसी घोषित

गुरुवार को दिल्ली में एयर इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। शहर में कई स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर चला गया है। इससे सरकार को दो दिनों के लिए स्कूल बंद करने, कंस्ट्रक्शन और व्हीकल ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन

कई लोगों को खांसी होने लगी

महमूद ने कहा- ”आज हमारा एक ट्रेनिंग सेशन था, लेकिन बिगड़ती परिस्थितियों के कारण हमने इसे नहीं लेने का फैसला लिया।” उन्होंने कहा- ”हमारे पास दो और ट्रेनिंग डे हैं। हममें से कुछ को खांसी होने लगी, इसलिए यह एक जोखिम है। हम बीमार नहीं पड़ना चाहते। हमें नहीं पता कि चीजें बेहतर होंगी या नहीं, लेकिन कल हमारी ट्रेनिंग है। हम चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी 6 नवंबर को होने वाले महत्वपूर्ण मैच के लिए फिट रहें।” शनिवार को बांग्लादेश का ट्रेनिंग सेशन शाम को है, जबकि रविवार को उनका प्रशिक्षण दोपहर 2 बजे से निर्धारित है।

बता दें कि बांग्लादेश का अगला मुकाबला 6 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ है। हालांकि पॉइंट्स टेबल में उसकी हालत बेहद खराब है। वह पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। बांग्लादेश 7 मैचों में से 6 में हार के बाद नौवें स्थान पर काबिज है। अब उसके मैच औपचारिक ही होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AFG vs NED: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को हराकर दर्ज की चौथी जीत, Points Table में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बराबर Afghan

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola