हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज कई शर्मनाक रिकॉर्ड, वर्ल्ड कप के 48 साल में पहली बार कंगारू टीम का इतना बुरा हाल

Australia, CWC 2023: पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप 2023 में बुरा हाल है। टीम को शुरुआती दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

विज्ञापन
World Cup 2023 Australia Registers Multiple Unwanted records

Australia, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम या फिर कहें पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम का बुरा हाल देखने को मिल रहा है। इस टीम को मौजूदा टूर्नामेंट में अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी। वहीं अब दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 134 रनों से करारी शिकस्त दी है। वर्ल्ड कप के इतिहास में 1992 के बाद अब पहली बार ऐसा हुआ कि टीम अपने दोनों शुरुआती मैच हारी हो।

वर्ल्ड कप के 48 साल में पहली बार हुआ ऐसा

किसने सोचा होगा कि पांच बार की चैंपियन कंगारू टीम का इतना बुरा हाल होगा। यह टीम टूर्नामेंट से पहले फेवरिट टीमों में से एक थी। पर अब पहले दो मैचों में इस कदर टीम को हार मिली कि फैंस का भी मनोबल गिर गया होगा। वहीं वर्ल्ड कप 2019 में भी टीम को आखिरी दो मैचों में हार मिली थी। आखिरी लीग मैच में साउथ अफ्रीका ने हराया था। तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों टीम को हार झेलनी पड़ी थी। अब 2023 में टीम पहले दो मैच हार गई। यानी वर्ल्ड कप के लगातार चार मैच ऑस्ट्रेलियाई टीम गंवा चुकी है। 48 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है। पहला वनडे वर्ल्ड कप 1975 में खेला गया था।

यह भी पढ़ें:- AUS vs SA: क्या स्टॉयनिस को दिया गया गलत आउट? कमेंटेटर्स ने थर्ड अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल; जानें नियम

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार

इतना ही नहीं रनों के लिहाज से वनडे वर्ल्ड कप में यह ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार भी हो गई है। साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 134 रनों से जीता और कंगारू टीम महज 177 रन बनाकर सिमट गई। पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 311 रन बनाए थे। आइए देखते हैं ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार की पूरी लिस्ट:-

  • 134 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2023
  • 118 रन बनाम भारत, 1983
  • 101 रन बनाम वेस्टइंडीज, 1983
  • 89 रन बनाम पाकिस्तान, 1979

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की लगातार दूसरी हार, साउथ अफ्रीका ने 134 रनों से पीटा

विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के 21वीं सदी के सबसे कम टोटल

  • 151 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2015
  • 176 रन बनाम पाकिस्तान, 2011
  • 177 रन बनाम साउथ अफ्रीका, 2023
  • 199 रन बनाम भारत, 2023

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola