World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अब अगला आईसीसी टूर्नामेंट भारत में खेला जाना है। 2023 के अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए अभी से सभी टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है और टीम मेनेजमेंट का वर्ल्ड कप के प्लेइंग 11 पर भी बेहद ध्यान है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने भारतीय टीम के ओपनिंग पेयर को लेकर बड़ा बयान दिया है।
रोहित शर्मा करेंगे ओपनिंग
बता दें कि वर्ल्ड कप की तैयारियों में भारतीय टीम लगातार मैच खेल रही है जिसमें कई खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं वहीं कई निराश कर रहे हैं। टीम की ओपनिंग काफी जरूरी होती है और इसीलिए ली का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा तो जरूर खेलेंगे और पारी की शुरुआत करेंगे। हालांकि रोहित के साथ कौन ओपनिंग करेगा इसे लेकर ब्रेट ली ने एक युवा खिलाड़ी का नाम बताया है।
शिखर या राहुल नहीं, ये खिलाड़ी करे ओपनिंग -ली
ली का मानना है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टूर्नामेंट में रोहित के अच्छे पार्टनर साबित हो सकते हैं। बता दें कि ईशान ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी ठोककर खूब प्रशंसा हासिल की है।
और पढ़िए – फील्डिंग के दौरान अचानक पीछे से टकराया स्पाइडर कैम, मैदान पर गिर गए Anrich Nortje, देखें वीडियो
ली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”ईशान ने 2023 में घर में होने वाले वनडे विश्व कप में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग का मजबूत दावा पेश किया है। क्या ऐसा होगा? मैं नहीं जानता। क्या ऐसा होना चाहिए? हां ऐसा जरूर होना चाहिए। ईशान ने वनडे इतिहास में सबसे तेज 200 रन बनाए हैं। अगर वह निरंतरता दिखा सकता है और अगले कुछ महीनों तक फिट रह सकता है तो उसे विश्व कप में भारत का एक सलामी बल्लेबाज होना चाहिए।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines