ODI World Cup 2023: आईसीसी विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की स्थिति काफी बदतर हो गई है। शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद पाकिस्तान को लगातार तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर मुसीबतों का गाज गिरते जा रहा है। पाकिस्तान के कई बड़े दिग्गज बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठा चुके हैं। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रमीज राजा ने भी बाबर आजम की कप्तानी पर बयानबाजी करते हुए बड़ी बात बोल दी है।
‘बाबर आजम को काफी सुधार की जरूरत’- राजा
रमिज राजा ने बाबर की कप्तानी और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेकर कहा कि सभी अफगानिस्तान के खिलाफ डरे हुए और कम आत्मविश्वास वाले दिख रहे थे। पाकिस्तान को कई समस्याओं से निपटने की जरूरत है। बाबर आजम को रणनीतिक रूप से बहुत सुधार करने की जरूरत है। हसन अली पारी के आखिरी छोर पर गेंद को रिवर्स करवा रहे थे। उस समय समीकरण रन-ए-बॉल था। पाकिस्तान को इसकी जरूरत थी। उन्होंने आगे कहा कि हसन अली आउट होने के बहुत करीब दिख रहे थे। दूसरे छोर से एक स्पिनर को गेंदबाजी करने की क्या जरूरत थी।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: बांग्लादेश की हार ने बदला सेमीफाइनल का गणित, अब भारत के लिए ही खतरा बना साउथ अफ्रीका!
‘बाबर को नेता बनना होगा’
बता दें कि रमिज राजा ये सब एक यूट्यूब चैनल से बात करने के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों का खेल काफी निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस विश्व कप के बाद, इस टीम के डीएनए को बदलने के बारे में गंभीर चर्चा होनी चाहिए। उन्हें मानसिकता, दृष्टिकोण, नई प्रतिभा और नए विचारों के मामले में पूर्ण बदलाव की जरूरत है। हमें हर पहलू पर सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि बाबर आजम को आगे आने और इन सबके बीच खुद को एक नेता के रूप में साबित करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
52 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
10 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines