WCL 2026: आने वाले महीनों में क्रिकेट का एक्शन दोगुना होने वाला है. इस साल वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप के सीजन-3 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. फैंस को इंटरनेशनल क्रिकेट के कुछ दिग्गज खिलाड़ी इसमें खेलते हुए नज़र आएंगे. एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो, डेविड वॉर्नर, अफरीदी और मोईन अली जैसे बड़े खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं. इस बार तो एक नई टीम को भी मौका दिया गया है.
कब होगा वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप सीजन-3?
वर्ल्ड लीजेंड्स चैंपियनशिप लीग इस साल 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलने वाली है. दिग्गज खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ तगड़ी राइवलरी देखने को मिलने वाली है. पिछले दो सीजन में इस लीग को बढ़िया सफलता मिली है. स्टार पावर और रोमांच के साथ कई यादगार पल दिखे. WCL सीजन-3 में कुछ और बड़े नामों को जोड़ा जा सकता है. डेविड वॉर्नर और मोहम्मद महमुदुल्लाह भी बवाल मचाने के लिए तैयार हैं.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: IND vs SL: शुभमन गिल बने ‘सुपरमैन’, हवा में उड़ते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO वायरल
बांग्लादेश चैंपियंस को किया गया शामिल
सीजन-3 में इस बार बांग्लादेश चैंपियंस को भी शामिल किया गया है. कहीं ना कहीं ये फैंस का रोमांच बढ़ाने के लिए अच्छा कदम है. बांग्लादेश के कई दिग्गज लीग में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सभी का दिल जीत सकते हैं. बहुत जल्द टीम के स्क्वाड का ऐलान भी किया जाएगा. बांग्लादेश चैंपियंस तीसरे सीजन की विजेता भी बन सकती है.
---विज्ञापन---
भारत-पाकिस्तान का होगा मैच
आप सभी जानते हैं कि क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की राइवलरी हमेशा अलग लेवल पर रही है. फैंस इनके मैच को हमेशा देखना पसंद करते हैं. सीजन-3 में भी दोनों टीमों की भिड़ंत होगी. WCL सीजन का पहला खिताब इंडिया चैंपियंस ने जीता था. भारतीय टीम का हमेशा अच्छा प्रदर्शन इस लीग में रहा है. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान चैंपियंस को मात दी थी. वहीं दूसरे सीजन में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. ऐसे में भारत-पाकिस्तान समेत कई पुरानी क्रिकेट राइवलरी की झलक फिर देखने को मिलने वाली है.
ये भी पढ़ें: IPL 2027: ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी बन सकते हैं CSK के अगले हेड कोच, पूर्व क्रिकेटर का मिला खुला समर्थन
---विज्ञापन---